Web News

www.upwebnews.com

Ayodhya: मंदिर ट्रस्ट से चंपतराय और अनिल मिश्रा के त्यागपत्र की सूचना, आधिकारिक पुष्टि नहीं

June 26, 2026

Ayodhya: मंदिर ट्रस्ट से चंपतराय और अनिल मिश्रा के त्यागपत्र की सूचना, आधिकारिक पुष्टि नहीं

Champatrai General Secretary Shri Ram Janmbhumi Teerth Kshetra Trust

Ayodhya Mandir Breaking News

Posted on 26.06.2026 Time 02.20 PM

अयोध्या, 26 जून 2026 (उप्र समाचार सेवा)। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय और सदस्य ट्रस्ट डा अनिल मिश्रा के त्यागपत्र की सूचना है, लेकिन इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों ने सूचना दी है कि दोनों ने ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास को त्यागपत्र सौंप दिया है। मगर वहां से त्यागपत्र की की पुष्टि नहीं हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्व हिंदू परिषद के शीर्ष पदाधिकारियों की गत दिवस कारसेवक पुरम में हुई बैठक में त्यागपत्र पर चर्चा हुई। लेकिन प्रेस को कोई जानकारी नहीं दी गई। इसके बाद से ही त्यागपत्र की चर्चा शुरू हो गई। कल ही 8 कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया था।