Web News

www.upwebnews.com

NDA बच्चियों को ढाल बनाकर राजनीत नहीं करती

June 16, 2026

NDA बच्चियों को ढाल बनाकर राजनीत नहीं करती

बच्चियों पर राजनीत करना सपा का चरित्र है जो जिम्मेवार है उन पर मुकदमे हो रहे हैं। भाजपा विधायक का करारा जवाब।
रिपोर्ट – संजय कुमार तिवारी
स्थान – बलिया यूपी
डेट – 16/06/2026

बलिया, सोशल मीडिया पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से उत्तरप्रदेश की सियासत गर्मा गई है ऐसे में बलिया के बांसडीह विधानसभा से बीजेपी की फायर ब्रांड नेता केतकी सिंह ने सपा सांसद डिम्पल यादव द्वारा लगाए आरोप कि (दानपात्र से हुई लुट की घटना से ध्यान भटकाने के लिए बीजेपी अदिति यादव पर बयानबाजी करा रही है) पर तीखी प्रतिक्रिया दी है कहा NDA बच्चियों को ढाल बनाकर राजनीत नहीं करती। इस तरह की राजनीति समाजवादी पार्टी करती है क्योंकि उनका यही चरित्र है। मंच से सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बेटियों पर शर्मनाक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं। इन घटनाओं में जो भी जिम्मेवार हैं उन पर मुकदमे हो रहे हैं चाहें उनकी बेटी का मामला हो या राममंदिर का मामला।