Web News

www.upwebnews.com

एटा में पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

June 13, 2026

एटा में पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

एटा 13 जून उप्रससे। जनपद में जसरथपुर पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया है।

जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जि. के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय के पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत ओमवीर सिंह पुत्र कालीचरन, निवासी नगला मनसा, थाना गंज डुडवारा, जिला कासगंज की गिरफ्तारी हुई। उसके खिलाफ थाना जसरथपुर में मु0अ0सं0 65/2026 धारा-137(2)/87/64 बीएनएस 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विजय सिंह, उपनिरीक्षक ओमवीर सिंह, कांस्टेबल सौरभ कुमार (नंबर 1092) और कांस्टेबल पंकज कुमार (नंबर 1448) शामिल थे।