एडीजे-1 कोर्ट ने पैरवी करने के लिए दी मंजूरी,22 जून को किया तलब
Post on 7.6.26
Sunday Moradabad
Rajesh Bhatia,1.00 pm
मुरादाबाद। उप्र समाचार सेवा।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिककी अपने केस में पैरवी की अपील मंजूर हो गई। एडीजे -1 कोर्ट ने आरोपी ललित कौशिक के पैरवी के लिए प्रार्थना पत्र को अनुमति दे दी है। केस में पैरवी के लिए अदालत ने जेल से भी तलब किया है।
अनुज हत्याककांड में आरोपी ललित कौशिक अब अदालत में अपने केस की खुद पैरवी करेगा। हत्याकांड के कई केसों में आरेापी ललित कौशिक अभी बलरामपुर जेल में बंद है।आरोपी ने कोर्ट में अपने केस पैरवी के लिए अदालत से अनुमति मांगी है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर सिविल लाइंस में 12 जनवरी, 22 को हुए कुशांक हत्या कांड,15 जनवरी,23 को श्वेइताभ तिवारी हत्याईकांड व अब 10 अगस्तन, 23 में नया मुरादाबाद में भाजपा नेता अनुज चौधरी हत्याकांड में आरोपी है। उसके खिलाफ अन्य करीब 25 मामले दर्ज है। आरोप पत्र दाखिल होने के बाद सुनवाई चल रही है।
अनुज हत्याईकांड केस की सुनवाई एडीजे-1 कोर्ट में विचाराधीन है।कोर्ट में केस में पैरवी के लिए आरेापी की ओर से प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया कहा कि वह बार एसोसिएशन से आजीवन पंजीकृत अधिवक्ता है। बलरामपुर जेल में बंद होने के कारण वह अपने केसों में अपने अधिवक्ताओं से कानूनी सलाह नहीं कर पा रहा। अदालत ने केस पैरवी के लिए उसके प्रार्थना पत्र को मंजूरी दे दी है। केस में सुनवाई के लिए बलरामपुर जेल से 22 जून को तलब किया गया है।
