Web News

www.upwebnews.com

सड़क हादसे में सिपाही की मौत, साथी सिपाही सहित दो घायल

May 23, 2026

सड़क हादसे में सिपाही की मौत, साथी सिपाही सहित दो घायल

फिरोजाबाद। थाना मक्खनपुर क्षेत्र अन्तर्गत हाइवे पर इंदरई पुलिया के पास शुक्रवार देर रात अज्ञात वाहन के रौंदने से एक सिपाही की मौत हो गई। जबकि दो साथी सिपाही घायल है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है।
गाजियाबाद जिले के थाना किला मोड़ पसौंदा निवासी ऋतिक (22) 2025 बैच के सिपाही है। वर्तमान में उनकी तैनाती शिकोहाबाद थाने में थी। थाना मक्खनपुर क्षेत्र अन्तर्गत हाइवे पर इंदरई पुलिया के पास शुक्रवार देर रात ऋतिक व सिरसागंज में तैनात सिपाही मोहित और दारोगा के बेटे अवनीश को किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर लोग एकत्रित हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जहां चिकित्सक ने सिपाही ऋतिक को मृत घोषित कर दिया। जबकि बाकी दोनों गंभीर घायलों को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। पुलिस मृतक सिपाही के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लेकर आई है। पुलिस ने घटना से मृतक व घायलों के परिजनों को भी अवगत कराया। घायलों का आगरा के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। घायल अवनीश के पिता लखनऊ में उपनिरीक्ष के पद पर तैनात हैं।
इस संबंध में थाना प्रभारी चमन शर्मा का कहना है हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।