बीजिंग, 20 मई 2026, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चीन की दो दिन की यात्रा पर कल रात बीजिंग पहुंचे। इस दौरान श्री पुतिन चीन के राष्ट्रपति षी चिनफिंग के साथ वार्ता करेंगे। श्री पुतिन की यह यात्रा अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की चीन यात्रा सम्पन्न होने के एक सप्ताह से भी कम समय में हो रही है। इस दौरान दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग और प्रमुख अंतरराष्ट्रीय तथा क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। श्री पुतिन की यह यात्रा वर्ष 2001 में हस्ताक्षरित चीन-रूस मैत्री संधि की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर हो रही है।
