Web News

www.upwebnews.com

उपमुख्यमंत्री के आश्वासन पर ग्राम प्रधानों का धरना समाप्त

May 18, 2026

उपमुख्यमंत्री के आश्वासन पर ग्राम प्रधानों का धरना समाप्त

मांगों को लेकर ग्राम प्रधानों ने गांधी प्रतिमा पर दिया सांकेतिक धरना

लखनऊ । ग्राम पंचायत के कार्यकाल को लेकर अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संघ ने आज गांधी प्रतिमा पर सांकेतिक धरना दिया । प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने ग्राम प्रधानों को आश्वासन दिया कि मांगे जायज है , प्रयास करेंगे वह जल्द ही पूरी हो । आश्वासन के साथ ही बृजेश पाठक ने ग्राम प्रधानों को लड्डू खिलाकर धरना समाप्त कराया। इससे पूर्व प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर को उनके आवास पर ग्राम प्रधान संघ ने ज्ञापन सोपा।
अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संघ के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो ग्राम प्रधानों ने आज हजरतगंज स्थित गांधी प्रथम पर सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की है कि मध्य प्रदेश और अन्य राज्य सरकारों की भांति उत्तर प्रदेश सरकार भी सभी ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के दिन से ग्राम प्रधानों को ही ग्राम पंचायत के संचालन का अधिकार दे । तभी ग्राम प्रधान राज्य सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ रहेंगे।