Web News

www.upwebnews.com

शनिवार तक यूपी में चलेगी लू, तापमान बढ़ना जारी

May 18, 2026

शनिवार तक यूपी में चलेगी लू, तापमान बढ़ना जारी

नई दिल्ली, 18 मई 2026, मौसम विभाग ने बताया है कि इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है। शनिवार तक उत्तर प्रदेश में लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी ऐसी ही स्थिति रहेगी। देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे तीन से पाँच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, तटीय कर्नाटक, केरल और माहे में तेज बारिश की संभावना है। लक्षद्वीप, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, दक्षिण कर्नाटक के आंतरिक क्षेत्र, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईक्काल में भी ऐसी ही स्थिति रहेगी।