लखनऊ, 17 मई 2026, मुख्यमंत्री योगी आदित्य7ने ने नए मंत्रियों को विभागों का आबंटन कर दिया है। भूपेंद्र चौधरी को एमएसएमई विभाग और मनोज पांडे को खाद्य में रसद विभाग तथा नागरिक आपूर्ति विभाग का मंत्री बनाया गया है।
स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग, सोमेंद्र तोमर को राजनीतिक पेंशन विभाग, सैनिक कल्याण और पीआरडी विभाग का मंत्री बनाया गया है। राज्यमंत्री कृष्ण पासवान को पशुधन एवं दुग्ध विकास विकास , हंसराज वर्मा को एमएसएमई, कैलाश राजपूत को ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा, सुरेंद्र दिलेर को राजस्व राज्यमंत्री बनाया गया है।
