Posted on 17/05/2026
Time 13:10 P.M
Gorakhpur
Santosh Kumar Singh
गोरखपुर। 17 मई 2026 ( उप्र समाचार सेवा ) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) गोरखपुर द्वारा अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, एम्स थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अपने ही पति को मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित कर आत्मह/त्या के लिए मजबूर करने वाली आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, वादी (मृतक के भाई) ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी भाभी अर्पिता यादव उर्फ ऊषा, उसके भाई को लंबे समय से मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी। इसी प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर वादी के भाई ने बीते 14 मई 2026 को आत्मह/त्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज किया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। उपनिरीक्षक सत्यम मिश्रा और उनकी पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी पत्नी अर्पिता यादव उर्फ ऊषा को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी पत्नी का नाम अर्पिता यादव उर्फ ऊषा पुत्री हरिशंकर यादवनिवासी सोहग, थाना तुर्कपट्टी, जनपद कुशीनगर है ।
आरोपी पत्नी के विरुद्ध थाना एम्स, जनपद गोरखपुर में मु0अ0सं0 123/2026, धारा 108 बीएनएस (BNS) के तहत मुकदमा पंजीकृत है। पुलिस द्वारा आरोपी महिला के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

