Posted on 17/05/2026
Time 12:10 P.M
Gorakhpur
Santosh Kumar Singh
, प्रदर्शनी का किया निरीक्षण
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर दौरे का आज तीसरा दिन है। अपने इस महत्वपूर्ण दौरे के दौरान सीएम योगी आज गीडा (GIDA) क्षेत्र के तेनुआ गांव स्थित एक निजी मैरिज गार्डन पहुंचे, जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दो दिवसीय प्रांतीय/क्षेत्रीय प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन किया।
कार्यक्रम स्थल पर पहुँचते ही मुख्यमंत्री ने सबसे पहले वहाँ लगाई गई एक विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और उसका बारीकी से निरीक्षण भी किया।
बीजेपी के इस दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर रहे हैं। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आगामी रणनीतियों को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित और ऊर्जामान करना है। उद्घाटन सत्र के बाद सीएम योगी वहां मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे, जहां वे सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने का मूलमंत्र देंगे।
इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ गोरखपुर के सांसद रवि किशन, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, स्थानीय विधायकगण और भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मंच पर मौजूद रहे। सीएम योगी के आगमन को लेकर गीडा क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और कार्यक्रम स्थल पर भारी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा हुआ है।
