Web News

www.upwebnews.com

Train Fire: राजधानी एक्सप्रेस की एसी बोगी में लगी आग

May 17, 2026

Train Fire: राजधानी एक्सप्रेस की एसी बोगी में लगी आग

Posted on 17.05.2026 Time 08.52 AM

कोटा, 17 मई 2026, रेल मंडल में आज सुबह त्रिवेंद्रम से हजरत निजामुद्दीन जा रही राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच में आग लग गई। यह हादसा विक्रमगढ़ आलोट और लूनीरिचा स्टेशनों के बीच हुआ। आग से किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। कई यात्रियों ने ट्रेन से कूदकर जान बचाई।

ट्रेन में आग की सूचना मिलते ही कोटा रेलवे स्टेशन पर हूटर बजाया गया। तत्काल मेडिकल टीम और बचाव राहत दल को मौके के लिए रवाना किया गया।
सूचना मिलते ही दुर्घटना राहत ट्रेन को भी रवाना कर दिया गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Kota, 17 May 2026: A fire broke out in the AC coach of Rajdhani Express going from Trivandrum to Hazrat Nizamuddin in the railway division this morning. The accident took place between Vikramgad Alot and Luniricha stations. There are no reports of any passengers being injured in the fire. Many passengers saved their lives by jumping off the train.