Web News

www.upwebnews.com

पाकिस्तान तय करे उसे इतिहास या भूगोल में रहना है: जनरल द्विवेदी

May 16, 2026

पाकिस्तान तय करे उसे इतिहास या भूगोल में रहना है: जनरल द्विवेदी

General Upendra Duivedi

नई दिल्ली 16 मई 2026, सेना प्रमुख जनरल उपेन्‍द्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है‍ कि उसे आतंकवादियों को पनाह देना और भारत के खिलाफ गतिविधियां चलाना बंद करना होगी।

नई दिल्ली में सेना संवाद कार्यक्रम में श्री द्विवेदी ने कहा कि यदि पाकिस्‍तान भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियां जारी रखता है तो उसे यह खुद तय करना होगा कि वह भूगोल और इतिहास का हिस्सा बना रहना चाहता है या नहीं। सेना प्रमुख की यह टिप्पणी भारत की आतंकवाद के खिलाफ सख्त नीति को दर्शाती है।