फोटो –पुतला दहन करते विप्रजन
हाथरस। ब्राह्मण समाज को लेकर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने घंटाघर चौराहे पर एकत्र होकर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध स्वरूप पुतला दहन किया।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समाज या वर्ग के खिलाफ इस प्रकार की टिप्पणी सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करती है और इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज ने हमेशा देश और समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है तथा इस तरह के बयान से समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।संगठन के पदाधिकारियों ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और सभी ने एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया।घंटाघर चौराहे पर नारेबाजी के चलते कुछ समय तक माहौल गरमाया रहा और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील भी की।इस दौरान राजू कौशिक ,शरद उपाध्याय नंदा ,बंशी पंडित सही काफी संख्या में विप्रजन मौजूद थे।
