मैनपुरी , मार्ग दुर्घटना में एक महिला सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना कोतवाली क्षेत्र के शीतला देवी मंदिर के पास नए पुल पर हुई, जहां एक तेज रफ्तार वैगन आर ने बाइक सवार तीनों लोगों को टक्कर मार दी। मृतक अपने ताऊ के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मैनपुरी आ रहे थे।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों की पहचान 45 वर्षीय धर्मेंद्र, उनकी पत्नी 40 वर्षीय बेबी और 38 वर्षीय संजय के रूप में हुई है। संजय मृतका बेबी का भाई बताया जा रहा है। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर ताबेपुर में अपने ताऊ की गमी में शामिल होने जा रहे थे। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो
