Web News

www.upwebnews.com

प्रकृति को देव तुल्य मानना हमारी प्राचीन परम्परा: राम मोहन

April 23, 2026

प्रकृति को देव तुल्य मानना हमारी प्राचीन परम्परा: राम मोहन

मैनपुरी। सुदिती ग्लोबल एकेडमी में विश्व पृथ्वी दिवस पर हरियाली और पर्यावरण जागरूकता संदेशों से सजाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। समारोह के दौरान नन्हें मुन्ने बच्चों ने पृथ्वी हमारी मां विषय पर मनमोहक पोस्टर और रंगोली बनाई, वहीं उच्च कक्षाओं के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से वनों की कटाई और प्लास्टिक के दुष्प्रभावों पर कड़ा प्रहार किया। छात्र-छात्राओं ने कविता-पाठ के जरिए पर्यावरण की दुर्दशा और जल संरक्षण की महत्ता पर प्रकाश डाला। एक विशेष सत्र में विद्यार्थियों ने विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण किया और अपने प्रत्येक जन्मदिन पर एक पौधा लगाने व उसकी देखभाल करने का संकल्प लिया।
 वरिष्ठ प्रधानाचार्य डॉ. राम मोहन ने कहा कि प्रकृति को देवतुल्य मानना हमारी प्राचीन परंपरा रही है। प्रशासनिक प्रधानाचार्य डॉ. कुसुम मोहन ने छात्र-छात्राओं के प्रयासों की सराहना की। प्रबंध निदेशक डॉ. लव मोहन ने सभी को पृथ्वी की सुरक्षा की शपथ दिलाते हुए कहा कि वृक्षारोपण और जल संरक्षण के जरिए ही हम भावी पीढ़ी को सुरक्षित भविष्य दे सकते हैं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और पर्यावरण संरक्षण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण की ली सामूहिक शपथमैनपुरी। नगर के आश्रम रोड स्थित सेंट मेरीज़ स्कूल में पृथ्वी दिवस पर प्रधानाचार्या मनोरमा ने पर्यावण प्रदूषण के विषय में बात की। छात्रों को बताया कि हम सभी का दायित्व है कि धरती की यत्नपूर्वक रक्षा करें, जिसके लिए हमें वृक्षारोपण करना होगा। कक्षा आठ और नौ के विद्यार्थियों ने शिक्षिका प्रतीक्षा चौहान, आकांक्षा अवस्थी के नेतृत्व में नुक्कड़ नाटक द्वारा पृथ्वी को बचाना है तो हमें अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने होंगे, का संदेश दिया।प्राइमरी तथा जूनियर कक्षाओं के सभी विद्यार्थियों ने पर्यावरण सुधार संबंधी अनेक पोस्टर बनाकर पृथ्वी और पर्यावरण के प्रति अपनी कृतज्ञता दर्शाई। विद्यार्थियों ने प्रार्थना सभा में पृथ्वी संरक्षण हेतु शपथ ली तथा कक्षा दो व तीन के विद्यार्थियों ने विद्यालय प्रांगण में लगे पौधों में पानी डाला। सहायक निदेशक कुशाग्र दास ने कहा कि हम सभी पेड़-पौधे लगाएंगे तथा वर्ष भर पेड़-पौधों की सेवा भी करेंगे। प्रबंधक दीपक दास ने छात्रों के कला-कौशल की प्रशंसा कर उत्साहवर्धन किया। कचहरी रोड स्थित विद्यालय में भी पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम हुए और बच्चों को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर एसोसिएट डायरेक्टर नेहल दास, उप-प्रधानाचार्या वीना चौहान, कमलेश गेरा, अंजना अधिकारी, शिक्षिका संध्या भदौरिया आदि मौजूद रहे।विद्यार्थियों ने पेंटिंग बनाकर किया जागरुकमैनपुरी। आगरा रोड स्थित लॉर्ड कृष्णा एजूकेशनल एकेडमी के सभागार में पृथ्वी दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम हुआ। वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुमंत गुप्ता ने कहा कि पृथ्वी दिवस का उद्देश्य पृथ्वी के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। पृथ्वी सभी जीव-जंतुओं के जीवन और पालन का मुख्य आधार है। मुख्य वक्ता डॉ. राकेश गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर, माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्या अनुपम गुप्ता ने पृथ्वी को हरा-भरा बनाए रखने पर जोर दिया और पर्यावरण प्रदूषण के लिए मानव की लापरवाही को चिंताजनक बताया। इस मौके पर निदेशक शशांक गुप्ता एड. प्रधानाचार्य प्रियंका गुप्ता, ज्योति मिश्रा, दीपिका सोनी, विकास यादव आदि मौजूद रहे।पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण पर की चर्चामैनपुरी। कु. आरसी कन्या इंटर कॉलेज में विश्व पृथ्वी दिवस पर पौधरोपण किया गया। एनएसएस स्वयंसेवियों ने प्रधानाचार्य प्रभा कुमारी के नेतृत्व में पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण पर विस्तार से चर्चा की। सामुदायिक सहभागिता और पौधरोपण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्कूल परिसर में पौधरोपण करवाया गया। हमारी पृथ्वी हमारा भविष्य थीम पर छात्राओं ने जागरुकता फैलाई और शपथ ली। इस मौके पर पूनम श्रीनाथन, प्रियंका, प्रीति जायसवाल, एनएसएस अधिकारी रेनू आदि मौजूद रहे।पर्यावरण संरक्षण के प्रति दिलाया