Web News

www.upwebnews.com

बाबा साहब की प्रतिमा तोड़ने पर शिव सेना का विरोध

April 21, 2026

बाबा साहब की प्रतिमा तोड़ने पर शिव सेना का विरोध

Posted on 21.04.26
Monday Moradabad
Rajesh Bhatia
मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
ठाकुरद्वारा में बाबा साहब डॉ अंबेडकर की प्रतिमा खंडित करने पर शिव सेना ने विरोध जताया।शिव सेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के समर्थकों संग ग्राम नारायणपुर जाने के ऐलान से पुलिस प्रशासन सतर्क हो गए। पुलिस ने शिव सेना प्रमुख को घर से बाहर नहीं जाने दिया। पुलिस ने पार्टी नेता को पूरे समय नजरबंद रखा।
पार्टी के जिला प्रमुख ने इस मामले को इस मामले में एसपी देहात और सीओ से भी रखा।
शिवसैनिकों ने मामले में निष्पक्ष जांच न होने पर ठाकुरद्वारा में बड़े आंदोलन की चेतावनी दीं।
शिवसेना प्रतिनिधि मंडल में वीरेन्द्र अरोड़ा,कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय,शिबू पांडे, अरुण ठाकुर, पंकज पाल, दीपक,रिंकू,सुरेश सैनी,अशोक सैनी, शरद कपूर आदि रहे।