रिपोर्ट – संजय कुमार तिवारी
स्थान – बलिया यूपी
डेट – 19/04/2026
बलिया, 19 अप्रैल 26, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा है कि पत्रकार निर्भीक होकर तथ्यों को सामने लाएं। पत्रकारिता चौथा स्तंभ है। इस जिम्मेदारी को निभाएं। वे यहां भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विचार व्यक्त कर रहे थे।
संघ के पदाधिकारियों ने यहां पहुंचे यूपी सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का माल्यार्पण और अंगवस्त्र से स्वागत किया। परिवहन मंत्री ने मंच से कहा कि समाज का चौथा स्तंभ पत्रकारिता है न्याय पालिका, कार्यपालिका उसी तरह से पत्रकारिता का एक अलग स्थान है तीनों अगर अपना काम सही ढंग से करें और उसपर अगर कोई अंकुश लगाने का कोई काम करता है जो पत्रकारिता का चौथा स्तंभ है वह कार्य करता है। पत्रकारिता में निर्भीक होकर सही तथ्यों को समाज के सामने लाना यही पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य होता है।समाज के हर क्षेत्र में गिरावट आई है चाहे कार्यपालिका हो,व्यवस्थापिका जो,या न्याय पालिका हो सब में कही न कही गिरावट है जो पत्रकारिता जगत भी कही अक्षुता नही है । अगर सही तथ्यों को उजागर करेंगे तो समाज में एक परिवर्तन आएगा।जब जब समाज में परिवर्तन आया है या बड़े से बड़े आंदोलन हुये है वह पत्रकारिता के माध्यम से हुआ है और देश की आजादी की लड़ाई में भी पत्रकारिता का बहुत बड़ा सहयोग रहा है।
