Web News

www.upwebnews.com

माओवादियों की तलाशी अभियान में विस्फोट से सीआरपीएफ जवान घायल

April 16, 2026

माओवादियों की तलाशी अभियान में विस्फोट से सीआरपीएफ जवान घायल

Breaking News UP Web News

Posted on 16.04.2026  Time 08.01 PM Thursday, Ranchi Jharkhand, Maoist, CRPF SEARCH

रांची, 16 अप्रैल 2026. माओवादियों की तलाशी अभियान में हुए विस्फोट में गुरुवार को सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए यहां लाया गया है। संदिग्घ माओवादियों की तलाश के लिए दो दिन से केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की 205वीं बटालियन खोज अभियान में लगी है। इसी बटालियन के चार जवान मुठभेड़ में घाय हुए थे।

चाईबासा के सारंडा जंगलों में माओवादियों के खिलाफ जारी तलाश अभियान के दौरान दूसरे दिन एक आईईडी विस्फोट हुआ। इसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया  इस इलाके में माओवादी नेता मिसिर बेसरा के छिपे होने की आशंका के चलते तलाशी अभियान शुरु किया  गया है।  इस पर एक करोड का ईनाम है।