
जिला मुख्यालय पर जुटे प्रदर्शनकारी,प्रशासन को ज्ञापन
Post on 4.4.26
Saturday Moradabad
Rajesh Bhatia
मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
मुरादाबाद में शनिवार को शिव सेना ने शिक्षा व्यवस्था व जरुरी
सेवाओं में मनमानी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। तमाम शिव सैनिक कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्रित हुए व मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन -कारियों ने आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग में माफिया व गैस एजेंसियों की कालाबाजारी से आमलोग परेशानी से जूझरहे हैं। पर जिम्मेदार अंजान प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पा रहा।
शिवसेना(उद्धव बाला साहेब ठाकरे गुट) की महानगर इकाई ने प्रदर्शन कर आरहीं दिक्कतों पर विरोध जताया। शिव सेना ने शिक्षा माफिया व गैस एजेंसियों की मनमानी कार्य प्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि स्कूल अभिभावक दबाव के चलते निर्धारित दुकानों से ही महंगी किताबें व ड्रेस खरीदने को मजबूर है। किताबों को कोर्स में शामिल कर नया सिस्टम बनाया गया है। जिससे मध्यम दर्जे परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ा है। अभिभावकों का शोषण हो रहा है।आरोप लगाया है कि गैस एजेंसियां कालाबाजारी कर सिलेंडर दो हजार तक बेच रहीं हैं। गैस उपभोक्ता भी दुर्व्यवहार का शिकार हो रहे हैं।
इस मौके पर शिव सेना प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा व कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को समस्याओं से राहत के ज्ञापन भी सौंपा।शिव सेना ने चेताया कि लोगों क समस्याओं का समाधान न हुआ तो संगठन सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेगा। इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
इस दौरान शिवसेना (उद्धव गुट) के महानगर सचिव अरुण ठाकुर
के अलावा शिबू पांडेय,आकाश, राजपाल,बादाम सिंह, कार्तिक कश्यप,मयंक सैनी,अमर सैनी, अनिल सैनी, दीपक शर्मा,दीपक सक्सेना, महेश राजपूत, बिट्टू सैनी, विक्की कश्यप, भूपेंद्र बिष्ट समेत कार्यकर्ता रहे।
