Web News

www.upwebnews.com

रोटी बैंक सेवा के 3000 दिन पूरे, सेवा और समर्पण की मिसाल बना संस्थान

April 2, 2026

रोटी बैंक सेवा के 3000 दिन पूरे, सेवा और समर्पण की मिसाल बना संस्थान

–नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी और पूर्व सांसद राजेश दिवाकर का स्वागत करते निस्वार्थ सेवा संस्थान के सदस्य

हाथरस। निस्वार्थ सेवा संस्थान द्वारा संचालित रोटी बैंक सेवा ने 3000 दिन, यानी लगभग आठ वर्षों से अधिक की निरंतर सेवा यात्रा सफलतापूर्वक पूर्ण कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। जनवरी 2018 में शुरू हुई यह पहल आज भी बिना रुके जरूरतमंदों की सेवा में समर्पित है।इस अवसर पर गांधी पार्क तिराहा स्थित रोटी बैंक परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जरूरतमंदों के बीच ठंडे दूध के वितरण से हुई। इसके बाद संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। साथ ही जरूरतमंदों के लिए भोजन और अंगवस्त्र वितरण भी किया गया।कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी और पूर्व सांसद राजेश दिवाकर की उपस्थिति रही, जिनका संस्थान की ओर से स्वागत किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने केक काटकर 3000 दिन पूरे होने का उत्सव मनाया और कहा कि संस्था का उद्देश्य है कि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए।मुख्य अतिथि ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम में नीरज गोयल, सीए प्रतीक अग्रवाल, हिमांशु गौड़, चंद्र प्रकाश अग्रवाल, सारांश टालीवाल, तरुण राघव, निष्कर्ष गर्ग, ध्रुव कोठीवाल, आशीष अग्रवाल, सतेंद्र मोहन, डॉ रंगेश शर्मा, स्वदेश वार्ष्णेय, अवधेश कुमार बंटी, रितिक बंसल, टेकपाल कुशवाह, दीपांशु वार्ष्णेय, लोकेश सिंघल, विशाल सोनी, सुलभ गर्ग, सौरभ शर्मा, आलोक अग्रवाल, यश वार्ष्णेय, सुनील कुमार, राहुल वार्ष्णेय, अमन अग्रवाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।