Posted on 29.03.2026 Time 06.24 PM Sunday, Mainpuri News, UP Web News, UP latest news, DS Tiwari
मैनपुरी , जनपद में एक हैरान-परेशान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला रातों-रात करोड़पति बन गई। महिला के खाते में इतना पैसा आ गया कि जानकर उसके होश उड़ गए। परिवार वालों का भी खुशी का ठिकाना नहीं था। महिला ने जब एटीएम में बैलेंस चेक किया तो उसमें लगभग 10 करोड़ रुपये क्रेडिट हुए थे। हालांकि महिला ने ईमानदारी का परिचयम देते हुए रुपये लेने से साफ इनकार कर दिया। उसका कहना था कि जिसके भी रुपये हों वह आकर ले जाए। हमें ये रुपये नहीं चाहिए। महिला की ईमानदारी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बिछवां थाना क्षेत्र के देवगंज निवासी रीता पत्नी पारसभान बहेलिया जो अपने परिवार के साथ खेती का कार्य करती है। गत दिवस वह खेत में गेहूं काट रही थी, तभी उनके बैलेंस में कई अंक दिखे। आनन-फानन में वह अपने परिजनों के साथ बैंक पहुंच गई लेकिन बैंक बंद थी। बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में बैलेंस को चेक किया और उसका वीडियो भी बनाया। उसमें 9 करोड़ 99 लाख 49 हजार 588 रुपये बैलेंस दिख रहा था। ये देखकर महिला और उसके परिवार वाले हैरान रह गए। अपने खाते में करोड़ों का बैलेंस देखकर महिला की खुशी का ठिकाना नहीं था। लेकिन उसने अपने परिजनों से एक भी रुपया बैंक से निकलने के लिए मना कर दिया
