UPSI परीक्षा को लेकर गोरखपुर में कड़ी सुरक्षा : : UP News | UP Web News

Web News

www.upwebnews.com

UPSI परीक्षा को लेकर गोरखपुर में कड़ी सुरक्षा

March 14, 2026

UPSI परीक्षा को लेकर गोरखपुर में कड़ी सुरक्षा

Santosh Kumar Singh
Gorakhpur
14/03/2026

मंडलायुक्त-डीआईजी समेत अधिकारियों ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण*

गोरखपुर।
उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में शनिवार को मंडलायुक्त, पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र, जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर ने 14 और 15 मार्च को आयोजित होने वाली परीक्षा के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, अभ्यर्थियों की चेकिंग और यातायात प्रबंधन सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित केंद्र व्यवस्थापकों और ड्यूटी में लगे पुलिस व प्रशासनिक कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अधिकारियों ने निर्देश दिया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए, अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाए तथा परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाया जाए। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन का कहना है कि परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।