-गैंग में शामिल चार महिलाएं
-ठगी में महिला रिहाना को पकड़ा, 85 हजार रुपए की ठगी का आरोप
पुलिस ने आरोपियों से दस हजार कैश, तीन मोबाइल बरामद
Post on 12.3.26
Thursday, 2.38 pm
Moradabad, Rajesh Bhatia
मुरादाबाद,(उप्र समाचार सेवा)।
जाल में फंसाकर वीडियो के जरिए ब्लैकमेल के आरोपियों को गिरफतार किया गया है। पुलिस ने हनी ट्रैप महिला की मुखिया रिहाना और चार लोगों को गिरफतार किया गया है। इन आरोपियों से दस हजार की नकदी और तीन मोबाइल भी बरामद किए हैं।
गुरुवार को एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने हनी ट्रैप मामले का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार मुगलपुरा में बरबालान निवासी नौशाद ने 25 फरवरी, 2026 को तहरीर दी। आरोप लगाया कि घटना वाले दिन कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की और जबरन कपड़े उतरवा कर वीडियो बना लिया। वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी देते हुए 85 हजार रुपये ऐंठ लिए। तहरीर देते हुए थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा कायम किया।
एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने केस की जांच शुरू की। जांच करते हुए पुलिस ने केस में गैंग की मुखिया रिहाना व अन्य लोगों को तलाश लिया। पुलिस ने मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर पेश किया। इन आरोपियों में गैंग मुखिया
घोसीपुरा निवासी फैसल की पत्नी रिहाना के अलावा ताजपुर माफी की चांद बी व शगुफ्ता, भोजपुर की इल्मा और भोजपुर में धरमपुरा सुलेमान को पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों से दस हजार कैश व तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
एसपी का कहना है कि गिरोह लोगों को फंसाकर ब्लैकमेल पैसे वसूलता था।
