न्यायमूर्ति को प्रतीक चिन्ह भेंट किया
Post on 9.3.26
Monday, 9.30 pm
Moradabad, Rajesh Bhatia
मुरादाबाद। उप्र समाचार सेवा।
सोमवार को इलाहाबाद में
हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अरुण कुमार देशवाल मुरादाबाद पहुंचे। उनके आगमन की खबर पाकर बार एसोसिएशन ने भेंट की।
दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी ने हाईकोर्ट न्यायमूर्ति का स्वागत किया। इस मौके पर
माननीय न्यायमूर्ति को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। स्वागत के दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता, महासचिव कपिल गुप्ता के अलावा पूर्व अध्यक्ष प्रभात गोयल, आदेश श्रीवास्तव, सुरबेन्द्र पाल सिंह, विनय खन्ना, अकरम, शादाब,अमरदीप सिंह, शुभम, पुष्प कुमार यादव, रफीक़ अहमद, मुसतर समेत अन्य अधिवक्ता रहे।
