Web News

www.upwebnews.com

शाहजहाँपुर में “राष्ट्रवादी पत्रकारिता में संघ का योगदान” विषय पर विचार गोष्ठी और “संघ शताब्दी विशेषांक” का विमोचन 01 नवंबर को

October 28, 2026

शाहजहाँपुर में “राष्ट्रवादी पत्रकारिता में संघ का योगदान” विषय पर विचार गोष्ठी और “संघ शताब्दी विशेषांक” का विमोचन 01 नवंबर को

उ प्र समाचार सेवा
शाहजहाँपुर। हिन्दी न्यूज़ एजेंसी “उ.प्र. समाचार सेवा” के तत्वावधान में आगामी 01 नवम्बर, 2026 (रविवार) को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। शाहजहाँपुर के टाउन हाल रोड स्थित हॉकी फील्ड के निकट “प्रेस क्लब भवन” में दोपहर 03:00 बजे से इस विशेष कार्यक्रम की शुरुआत होगी।इस गरिमामयी समारोह के दौरान “राष्ट्रवादी पत्रकारिता में संघ का योगदान” विषय पर एक महत्वपूर्ण विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही, “संघ शताब्दी विशेषांक” पत्रिका का आधिकारिक विमोचन भी किया जाएगा।

वरिष्ठ राजनेता और प्रबुद्ध जन होंगे शामिल

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) मा० डॉ. जय पाल सिंह व्यस्त उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत सरकार के इफको लि. के डिप्टी चेयरमैन मा० बलवीर सिंह द्वारा की जाएगी। वहीं, मुख्य वक्ता के रूप में उ.प्र. समाचार सेवा के संपादक और कृषि पत्रिका “ग्राम भारती” के संपादक मा० सर्वेश कुमार सिंह अपने विचार साझा करेंगे।

विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शाहजहाँपुर के पूर्व जिला बौद्धिक प्रमुख और जैन इंटर कॉलेज खुदागंज के निवर्तमान प्रधानाचार्य शिवशंकर जी त्रिपाठी तथा उ.प्र. अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य अंशुमान सिंह मैसी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम के निवेदक संजीव कुमार गुप्त (ब्यूरो प्रमुख-शाहजहाँपुर, उ.प्र. समाचार सेवा एवं ग्राम भारती) और डा. आनन्द प्रकाश मिश्र (एम.बी.बी.एस., लेखक/निर्देशक एवं नाट्य कलाकार) ने सभी प्रबुद्ध जनों, पत्रकारों और नागरिकों से इस वैचारिक गोष्ठी और विमोचन कार्यक्रम में सादर आमंत्रित होने की अपील की है।