मैनपुरी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद के सर्वागींण विकास हेतु रू. 06 अरब 82 करोड़ 93 लाख की लागत से निर्मित, निर्माणाधीन 111 परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास किया, जिसमें विधान सभा मैनपुरी की रू. 87.57 करोड़ की 26 एवं विधान सभा करहल की रू. 54.52 करोड़ की 39 परियोजनाओ का लोकार्पण तथा विधान सभा क्षेत्र मैनपुरी की रू. 425.19 करोड़ की 26, विधान सभा क्षेत्र करहल की रू. 115.65 करोड़ की 20 परियोजनाओं का शिलान्यास सम्मिलित हैं। मुख्यमंत्री ने आज जिन परियोजनाओं का लोकार्पण किया, उसमें मुख्य रूप से विधान सभा क्षेत्र मैनपुरी में रू. 15 करोड़ 74 लाख की लागत से पुलिस लाइन में ट्रॉजिस्ट हॉस्टल में जी$8 आवास, रू. 13 करोड़ 19 लाख की लागत से नवीन राजकीय नलकूप परियोजनाओं, रू. 09 करोड़ 27 लाख की लागत से अग्निशमन केन्द्र के आवासीय भवनो का निर्माण, रू. 08 करोड़ 67 लाख की लागत से रजवाहा पचावर के पुर्नस्थापना, नहरी भूमि के सीमाकंन कार्य, रू. 03 करोड़ 41 लाख की लागत से राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में बैंक, एटीएम, पोस्ट ऑफिस, कैफेटेरिया सुविधायुक्त शॉपिंग कॉम्पेक्स का निर्माण, रू. 02 करोड़ 92 लाख की लागत से अलूपुरा पेयजल योजना, रू. 02 करोड़ 62 लाख की लागत से लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों हेतु टाइप-4 के 06 नग आवासों का निर्माण, रू. 02 करोड़ 50 लाख की लागत से जीगनचन्दाई मार्ग से बम्बा की पटरी होते हुए नगला घनी तक सम्पर्क मार्ग, रू. 02 करोड़ 49 लाख की लागत से अस्योली ग्राम पेयजल योजना, रू. 02 करोड़ 48 लाख की लागत से शिवसिंहपुर नवादा ग्राम पेयजल योजना, रू. 02 करोड़ 45 लाख की लागत से बिछिया विक्रमपुर ग्राम पेयजल योजना, रू. 02 करोड़ 22 लाख की लागत से कूकामई पेयजल योजना तथा विधान सभा क्षेत्र करहल में रू. 06 करोड़ 91 लाख की लागत से इटावा शाखा के किनारे से निकलने वाले कुशियारी रजवाहा की पुर्नस्थापना, नहरी भूमि के सीमांकन कार्य की परियोजना, रू. 03 करोड़ 45 लाख की लागत से फायर स्टेशन करहल, रू. 03 करोड़ 16 लाख की लागत से बांसक रजवाहा की पटरी जीपेबल बनाने हेतु मिट्टी, ब्रिक सोलिंग कार्य, रू. 02 करोड़ 32 लाख की लागत से बादशाहपुर ग्राम पेयजल योजना, रू. 02 करोड़ 31 लाख की लागत से बलापुर ग्राम पेयजल योजना, रू. 02 करोड़ 18 लाख की लागत से बस स्टेशन घिरोर का पुनर्निर्माण, रू. 02 करोड़ 17 लाख की लागत से बिघरई ग्राम पेयजल योजना, रू. 02 करोड़ 04 लाख की लागत से भूरापुरा पेयजल योजना का लोकार्पण किया गया।
अन्न-प्रासन्न योजनांतर्गत 06 माह की आयु पूर्ण कर चुकी मिष्ठी, आयु को अपने कर-कमलों से ऊपरी आहार खिलाया, बेसिक शिक्षा के विद्यालयों में अध्ययनरत् ओंकार, संजय, दिव्या चौहान, कीर्ति, रूद्रप्रताप, नैन्सी को निःशुल्क बैग, पाठ्य पुस्तक भी उपलब्ध करायीं।
इस अवसर पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा धर्मवीर प्रजापति, पैक्सफेड अध्यक्ष प्रेम सिंह शाक्य, जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना भदौरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान, अनुजेश प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष संगीता गुप्ता, अन्य जन-प्रतिनिधियों के अलावा आयुक्त आगरा मंडल आगरा नगेन्द्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा, मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनन्द, अपर जिलाधिकारी न्यायिक राजेश चन्द्र, अपर पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.सी. गुप्ता, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी शिवम मिश्रा, परियोजना निदेशक डीआरडीए शोभनाथ चौरसिया, उपायुक्त एनआरएलएम शौकत अली, आदि उपस्थित रहे।
