Web News

www.upwebnews.com

मारकंडेय यादव को मुख्यमंत्री योगी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

April 2, 2026

मारकंडेय यादव को मुख्यमंत्री योगी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Santosh Kumar Singh
Gorakhpur
02/04/2026

*गोरक्षपीठ के अनन्य भक्त थे मारकंडेय यादव, श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे मुख्यमंत्री*

*वरिष्ठ समाजसेवी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए सीएम योगी, परिजनों को बंधाया ढांढस*

*गोरखपुर, 2 अप्रैल।* गोरक्षपीठ के अनन्य भक्त, वरिष्ठ समाजसेवी, पिपराइच के लुहसी गांव के निवासी मारकंडेय यादव के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार सुबह लुहसी स्थित उनके पैतृक आवास पहुंचकर पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मारकंडेय यादव का बुधवार सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था। उनकी गोरक्षपीठ के प्रति बहुत श्रद्धा थी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार सुबह करीब सवा दस बजे लुहसी स्थित मारकंडेय यादव के घर पर पहुंचे। उन्होंने स्मृतिशेष के पार्थिव शरीर व चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए महायोगी गुरु गोरखनाथ से प्रार्थना की। सीएम योगी ने स्वर्गीय मारकंडेय यादव के परिजनों, पत्नी गुड्डी यादव, पुत्रद्वय संजीव यादव व विशाल यादव, भाई हरेंद्र यादव, पुत्री वंदना यादव, दामाद हिमांशु यादव आदि से आत्मीयता से बातचीत कर उन्हें ढांढस बंधाया।

इस दौरान गोरखपुर के मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक महेंद्रपाल सिंह, विपिन सिंह, उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक के सभापति संतराज यादव, भाजपा के जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, पिपराइच नगर पंचायत के चेयरमैन संजय मद्धेशिया, वरिष्ठ नेता राधेश्याम सिंह, आनंद शाही, रणविजय सिंह मुन्ना आदि भी मौजूद रहे।

दुर्ग समेत छह समर स्पेशल ट्रेनों को मंजूरी, गर्मी में रेल सफर बनेगा आसान

-मंडल में विभिन्न स्टेशनों पर स्पेशल ट्रेनों के ठहराव निर्धारित
हरिद्वार, रुड़की,हरदोई, रामपुर, हापुड़ समेत अन्य स्टाँपेज

Post on 2.4.26
Thursday Moradabad
Rajesh Bhatia
मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
गर्मी की छुट्टियों में बढ़ने वाले रश को देखते हुए रेलवे ने ट्रेन संचालन से लेकर संरक्षा-सुरक्षा के इंतजाम होने लगे हैं। रेल मुख्यालय ने मुरादाबाद रूट छह जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों को हरी झंडी दीं है। अप्रैल मध्य से जुलाई तक यात्रियों को गर्मी में सुविधा मिलेगी।
मुरादाबाद रेल प्रशासन के अनुसार दुर्ग से हरिद्वार लिए स्पेशल ट्रेन 19 अप्रैल से 29 जून तक संचालित होगी। वाराणसी-दिल्ली के बीच समर स्पेशल ट्रेन 15 अप्रैल से 16 जुलाई तक चलेगी। इसी तरह नई दिल्ली से लखनऊ ट्रेन 20 अप्रैल से 13 जुलाई, दिल्ली से सीतामढ़ी के बीच ट्रेन 17 अप्रैल से10 जुलाई के बीच चलेगी।इन
ट्रेनों का साप्ताहिक संचालन होगा।
सीनियर डीसीएम के अनुसार
अमृतसर- जयनगर के बीच ट्रेन के फेरे बढ़ाए गए हैं। यह ट्रेन हर बुधवार, शुक्र व रविवार को चलेगी। ट्रेन का संचालन एक अप्रैल से 17 जुलाई तक रहेगा। ट्रेन के 46 फेरे होंगे।

जरूरतमंद को घर और बीमार के इलाज की होगी पूरी व्यवस्था : मुख्यमंत्री

Santosh Kumar Singh
Gorakhpur
02/04/2026

*मुख्यमंत्री जनता दर्शन : गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री ने की लोगों से मुलाकात*

*लगभग 100 लोगों की समस्याएं सुनकर दिया भरोसा, हर समस्या का कराएंगे सन्तुष्टिपरक निस्तारण*

गोरखपुर, 2 अप्रैल। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मिलकर कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने आवास के लिए जरूरतमंद लोगों को आवास दिलाने और गंभीर बीमारियों से पीड़ितों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता देने का आत्मीय संबल दिया। कहा कि सरकार हर जरूरतमंद और पात्र लोगों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने तथा हर समस्या के प्रभावी निस्तारण के लिए संकल्पित है।

गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगभग 100 लोगों से मुलाकात की। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने कुर्सियों पर बैठाए गए लोगो तक पहुंचकर मुख्यमंत्री ने ध्यान से उनकी समस्याएं सुनीं और उनके प्रार्थना पत्र लिए साथ ही निस्तारण के लिए संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और सन्तुष्टिपूर्ण होना चाहिए। उन्होंने पुलिस से जुड़े मामलों में त्वरित और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनता दर्शन में एक महिला ने आवास की समस्या बताई। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि उन्हें सरकार की आवास योजना के तहत आवास मिलेगा । गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक मदद मांगने वाले लोगों को मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अफसरों को आदेश दिया कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का इस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराए। जनता दर्शन में कुछ महिलाओं के साथ आए बच्चों को चॉकलेट देकर सीएम योगी ने उन्हें खूब पढ़ने के लिए प्रेरित किया।

निर्यातक से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने वाला शार्प शूटर पुलिस मुठभेड़ में ढेर

Breaking News UP Web News

-कुख्यात ऊधम सिंह गैंग का था शार्प शूटर
-बुधवार रात एसटीएफ-पुलिस से हुई मुठभेड़,हापुड़ का शूटर आशू उर्फ मोंटी 50 हजार का था ईनाम

मुरादाबाद में STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर

Post on 2.4.26
Thursday Moradabad
Rajesh Bhatia.

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
मुरादाबाद में निर्यातक से पांच करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने वाले शार्प शूटर आशू उर्फ मोंटी को मुठभेड़ में मार गिराया गया। बुधवार देर रात पुलिस- एसटीएफ नेबदमाश को ढेर कर दिया। हापुड़ निवासी बदमाश पर 50 हजार रुपए का ईनाम भी घोषित था।
मुरादाबाद में वजीर चंद एक्सपोर्ट के स्वामी अरशू ढल से बदमाश ने पांच करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी।
सिविल लाइंस में रामगंगा विहार निवासी निर्यातक को 12 मार्च की रात को अंजान नंबर से व्हाट्सएप काँल आई। दूसरी बार काँल रिसीव की। तो बोलने वाले ने गाली गलौच की। तो उन्होंने फोन काट दिया। इसके बाद बदमाश ने दोबारा मैसेज कर पांच करोड़ रुपए का इंतजाम करने को कहा। रुपए न मिले तो अगले दिन बदमाश सवार बदमाशों ने निर्यातक की फर्म के गेट पर फायरिंग की।
रंगदारी मांगने व फायरिंग की घटना के बाद पुलिस एक्टिव हुईं। पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त मुठभेड़ सिविल लाइंस में पोस्टमार्टम हाउस के पास हुईं। इस मुठभेड़ में बदमाश को ढेर कर दिया। उसे तीन गोलियां लगीं। घायल को पुलिस जिला अस्पताल ले गई। पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस का कहना है कि बदमाश आशू उधम सिंह गैंग का शार्प शूटर था। उसपर रंगदारी, जानलेवा हमला,लूट डकैती समेततीन दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

April 1, 2026

रिकार्ड उपलब्धि:: *नगर निगम को 160 करोड़ रुपए का टैक्स,एक साल में 12.27 अरब की संपत्ति कब्जा मुक्त

शहरीविकास के लिए इनडोर, आडिटोरियम,डिजिटल लाइब्रेरी के लिए 80 करोड़
11 करोड़ में इनडोर व 8.5 करोड़ लाइब्रेरी निर्माण पर होंगे खर्च
-बुद्धि विहार में नाला निर्माण को 40 करोड़ के लिए मंजूर

Post on 1.4.26
Wednesday, Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
मुरादाबाद नगर निगम ने रिकार्ड वसूली की। एक साल में निगम को 160 करोड़ रुपए वसूले है। शहर में गृह व जलकर में 105 करोड़ वसूली हुई। जबकि अन्य मदों में यह वसूली 54 करोड़ रुपए से अधिक की है। निगम ने चार साल में चार गुना टैक्स वसूली में वृद्धि का इतिहास रचा।
अब शहरी विकास के लिए निगम इनडोर, आडिटोरियम व डिजिटल लाइब्रेरी के लिए 80 करोड़ मिले हैं। जबकि कानपुर आदि बड़े निगमों को महज तीस करोड़ रुपए मंजूर हुए।

वित्तीय वर्ष 2025- 26 की समाप्ति पर निगम के खजाने में रिकार्ड टैक्स वसूली हुईं हैं। बुधवार को स्मार्ट सिटी के दफ्तर में नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने एक साल में रिकार्ड कर वसूली और उपलब्धियों का सिलसिलेवार ब्योरा रखा। बताया कि शहर में जीआईएस सर्वे के बाद संपत्तियां जहां बढ़ी वहीं वार्डों नियमित कैंप, बिल वितरण से टैक्स की वसूली में कई गुना बढ़ गई। लोगों ने खुद स्वत: टैक्स जमा कराया।
वर्ष 2022- 23 में टैक्स 31.79 लाख रुपए था वहीं 2025-26 में टैक्स का ग्राफ 105.46 करोड़ तक पहुंच गया।करेत्तर में भी 54.67 करोड़ की वसूल किए गए। दुकान किराया, प्रीमियम, लाइसेंस, विज्ञापन, मलबा शुल्क आदि मदों समेत कुल 160.14 करोड़ रुपए वसूल किए गए।अगले साल 225 करोड़ और अकेले टैक्स की मदद में 105 से बढ़ाकर 150 करोड़ रुपए तक ले जाने का लक्ष्य है।

*बदलेगा बुनियादी ढांचा, मिलेंगी तमाम सुविधाएं*
शहरी विकास के लिए निगम को इनडोर स्टेडियम के लिए 11 करोड़, डिजिटल लाइब्रेरी के लिए साढ़े आठ करोड़ समेत 80 करोड़ रुपए मंजूर हुए हैं। आडिटोरियम के लिए एमडीए को जगह देने का प्रस्ताव है। जबकि तीन कमरों के कला केंद्र के अलावा बुद्धि विहार में जल निकासी के लिए 40 करोड़ रुपए चौ चरण सिंह पर नाला निर्माण कार्य के लिए मंजूरी मिलीं है।
तीन जगह सीएम ग्रिड में साइड पटरी, बोलार्ड,वेंडिंग जोन आदि से संवारें जाएंगे।
मल्टी स्टोरी पार्किंग योजना जल्द साकार होगी। साथ ही लोगों को राहत के लिए मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल को पीपीपी मॉडल पर विकसित किया जाएगा। आम लोगों को बड़े अस्पताल की सुविधाएं मिल सकें, इसके लिए जमीन चिन्हित की जा रही है।

*मिशन शक्ति*
-महिला सुरक्षा को आपरेशन जटायू
-सौ से ज्यादा पैनिक बटन
-स्कूल,बस स्टैंड पर बटन
कंट्रोल कमांड सेंटर से कनेक्ट
-शहरी क्षेत्र में एआई बेस्ड तीन सौ कैमरे

–पत्रकारों से बातचीत में नगर आयुक्त के संग अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह व अतुल कुमार ने सरकार के
मिशन शक्ति अभियान में महिला सुरक्षा के लिए सार्थक कदम उठाए गए हैं। निगम ने आपरेशन जटायू की जानकारी दी। बताया कि दो वाहनों को जोड़कर ड्रोन तैयार हुआ। जबकि थानों व पुलिस चौकियों में सौ से अधिक पैनक बटन महिला व छात्राओं की सुरक्षा को कारगर होंगे। बस स्टैंड व स्कूलों को आईसीसीसी से जोड़ा गया है। बटन दबने से इसका बजर कमांड सेंटर और पुलिस कंट्रोल रूम में बजेगा।
नगर आयुक्त ने बताया कि 45 स्थानों पर अवैध कब्जे हटाकर 1227 करोड़ की संपत्ति कब्जा मुक्त की गई है। अवैध कब्जा मुक्ति अभियान जारी रहेगा।
बैठक में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी आरती सिंह, स्मार्ट सिटी के मुख्य अभियंता एके मित्तल, कर निर्धारण अधिकारी प्रमोद कुमार के अलावा नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मो सुब्हान, आईटी आफीसर गौरव कुमार रहें।

« Newer PostsOlder Posts »