Web News

www.upwebnews.com

सपा का नया दांव

April 3, 2026

सपा का नया दांव

सर्वेश कुमार सिंह

पश्चिम उत्तर प्रदेश से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की राजनीति गर्मा गई है। दो दिन में पश्चिम में दो बड़ी रैलियां हुई हैं और दोनों रैलियां विरोधी पार्टियों की हुई है। दोनों ने चुनावी माहौल को गरमा दिया है। एक तरह से दोनों ने ही चुनावी अभियान का श्रीगणेश कर दिया है। एक रैली  हुई 28 अप्रैल को हुई, उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया,  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित किया। उसका अवसर था यह जेवर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एक पहले टर्मिनल के उद्घाटन का था।

इस मौके पर क्षेत्र की जनता को एकत्रित किया गया। क्षेत्र की जनता वहां पहुंची भी। भारी संख्या में पहुंची और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाषण दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण एक तरह से पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर ही केंद्रित था। उन्होंने योगी आदित्यनाथ के कार्यों की और उत्तर प्रदेश की प्रगति की चर्चा की। वहीं उन्होंने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला और यहां तक कह दिया कि समाजवादी पार्टी की सरकार में नोएडा को एटीएम की तरह से यूज़ किया गया। यह बहुत बड़ी बात थी, बहुत महत्वपूर्ण बात थी।

इस पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया तत्काल आई उन्होंने कहा कि हम बुरा नहीं मानते हैं मेहमानों की बात का। लेकिन अखिलेश यादव ने आज अपनी रैली से सीधा भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को जवाब भी दिया। आज 29 तारीख को दादरी में एक बड़ी रैली हुई। यह रैली समाजवादी पार्टी की तरफ से आयोजित थी और समाजवादी पार्टी ने इसको भाईचारा सम्मेलन के रूप में आयोजित किया। इस सम्मेलन कोअखिलेश यादव ने संबोधित किया। अखिलेश यादव ने विचार व्यक्त किए और अखिलेश यादव ने तमाम आरोपों का जवाब दिया और सरकार पर भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट का उद्घाटन हुआ। इसके पहले भी सात हवाई अड्डों का उद्घाटन किया गया था। उसमें से छह बंद हो गए।

उन्होंने उत्तर प्रदेश की योजनाओं में भी अनियमितताओं की बात की और कहा कि कल जो रैली हुई थी उस रैली में तमाम यूनिवर्सिटी के छात्रों को बुलाया गया था। लोगों को जबरदस्ती सरकारी कर्मचारी और अधिकारी लेकर आए। भीड़ जुटाई गई। भीड़ों को लाया गया। आज अखिलेश यादव ने एक और महत्वपूर्ण बात कही। उन्होंने कहा कि पीडीए की सरकार अगर बनेगी तो पीडीए के पीडीए समाज के जो नायक हैं उनकी प्रतिमाएं लगवाई जाएंगी। यानी कि पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक समाज के जो प्रमुख नेता रहे हैं या नायक रहे हैं उनकी सरकार आने पर वो उनकी प्रतिमाएं लगवाएंगे। उनको सम्मान प्रदान करेंगे। यह महत्वपूर्ण बात अखिलेश यादव ने कही और उन्होंने भी अपनी रैली में लगभग 32 जिलों के कार्यकर्ताओं को, नेताओं को आमंत्रित किया था। लगभग 140 विधानसभाएं इससे प्रभावित होती हैं। इस क्षेत्र को उन्होंने पूरी तरह से मथने का और मंथन करने के लिए इस रैली को आयोजित किया।

हालांकि इसको दादरी के और ग्रेटर नोएडा नोएडा के स्थानीय नेताओं ने इस रैली को आयोजित किया था। रैली दादरी के सम्राट मेहर भोज डिग्री कॉलेज में आयोजित थी। विशेष रूप से इसमें भारी संख्या में गुर्जर समाज के लोग एकत्रित हुए थे। देखते हैं इन दोनों रैलियों के बाद आने वाले समय में क्या रैलियों का दौर तेज होगा और चुनावी अभियान एक तरह से देखने को मिलेगा और मुद्दे भी अब सामने आने लगे हैं क्योंकि अखिलेश यादव ने एक लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक नारी सम्मान योजना की घोषणा की कि वो महिलाओं को चालीस हजार रुपये सालाना पेंशन देंगे। इसके साथ ही समाजवादी पेंशन फिर से शुरू करने की बात कह चुके हैं।

अब उन्होंने एक नया नारा दिया है कि पीडीए के नायकों की प्रतिमाएं लगवाएंगे। दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी केंद्र के नेता और प्रदेश के नेता अपनी केंद्रीय सरकार की उपलब्धियां और राज्य सरकार की उपलब्धियों के बल पर चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। सीधा मुकाबला समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच होना है। हालांकि समाजवादी पार्टी आने वाले चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन कर सकती है। यह घोषणा अखिलेश यादव ने स्वयं ही की थी कि वो कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। यानी इंडिया गठबंधन चुनाव लड़ेगा। देखते हैं आने वाले समय में प्रदर्शन क्या स्बवरुप होता है।

पत्नी की हत्या करने वाले हत्यारे पति को 24 घण्टे के अन्दर किया गया गिरफ्तार

उप्रससे अजय बरया

ललितपुर- अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर, पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र, झांसी के निर्देश के क्रम में, पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक जनपद कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी मड़ावरा के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मड़ावरा पुलिस द्वारा थाना मड़ावरा पर पंजीकृत *मु0अ0सं0- 84/2026 धारा 103(1)/238 BNS के वांछित अभियुक्त रामगोपाल सहरिया पुत्र लल्लू सहरिया उम्र करीब 33 वर्ष नि0ग्राम सौल्दा थाना मदनपुर जनपद ललितपुर को नियमानुसार गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।

घटना का संक्षिप्त विवरण-

थाना मड़ावरा क्षेत्रान्तर्गत जंगल में एक अज्ञात महिला का जला हुआ शव मिलने के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त हुई थी ।
सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों व थाना मड़ावरा पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर जाकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया था । मड़ावरा पुलिस द्वारा मृतिका की शिनाख्त श्रीमती आरती पत्नी रामगोपाल उम्र करीब 25 वर्ष निवासी ग्राम सौल्दा थाना मदनपुर जनपद ललितपुर के रुप में हुयी थी, शिनाख्त के उपरान्त स्थानीय पुलिस द्वारा मृतिका के शव को कब्जा पुलिस लेकर नियमानुसार पंचायतनामा भरकर पोस्ट मार्टम की कार्यवाही करायी गयी थी तथा मृतिका के पिता की तहरीर के आधार पर थाना मड़ावरा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित की गयी थी ।

घटना की गंभीरता व संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, ललितपुर द्वारा क्षेत्राधिकारी मड़ावरा के नेतृत्व में 03 पुलिस टीमे गठित की गयी थी । गठित टीमों द्वारा सर्विलांस (टैक्नीकल/मैनुअली) की मदद से अभियुक्त रामगोपाल उपरोक्त को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त रामगोपाल उपरोक्त ने पूछने पर बताया कि करीब 09 वर्ष पहले मेरी शादी आरती के साथ हुई थी । आज से करीब 2 वर्ष पहले मै अपनी पत्नी के साथ इन्दौर ईटभट्टे पर काम करने गया था, जहां पर राजाराम सहरिया निवासी थानागांव थाना तालबेहट जनपद ललितपुर भी ईट भट्टे पर काम करने के लिए आया था । राजाराम व मेरी पत्नी आरती का आपस में प्रेस प्रसंग चलने लगा था । मैने आरती को समझाने का कई बार प्रयास किया लेकिन वह नही मानी । इसी बात को लेकर हम लोगो का आपस में झगड़ा होता रहता था । इन्दौर से वापस घर आने पर भी मेरे द्वारा अपनी पत्नी आरती को कई बार समझाने का प्रयास किया कि वह राजाराम से बात न करे किन्तु वह नही मान रही थी इसलिये मैने उसकी हत्या करने का षडयंत्र रचा । दिनांक 01.04.2026 को समय करीब 4.00 PM बजे मैने अपने पेट में दर्द होने का बहाना बनाया और आरती से कहा कि दिखवाने के लिये डाक्टर के पास जाना है, तुम भी साथ में चलो और उसको साथ लेकर सौरई चला गया । ग्राम सौरई से शाम को ही लगभग 7.00 PM बजे वापस घर के लिये निकले थे और रास्ते में सौरई के जंगल में बाथरूम करने के बहाने मैने अपनी मो0सा0 खड़ी कर दी थी तथा वहीं पर हम दोनो में वाद-विवाद होने लगा था तभी मैने आरती को पकड़कर उसे जमीन पर पटक दिया जिससे उसके सिर में चोट लग गयी और वह बेहोश हो गयी । फिर मैने गुस्से में आकर उसका गला दबा दिया । जब मुझे लगा कि अब वह मर गयी है तो मैने पुलिस के पकड़े जाने के डर से सबूत मिटाने के उद्देश्य से आरती के शव को वहीं पर जला दिया था और वहां से अपने घर आ गया था । मैने घटना को छिपाने तथा राजाराम उपरोक्त के ऊपर आरोप लगाने के उद्देश्य से अगले दिन मैने थाने पर आकर बताया कि राजाराम अपने साथियों के साथ आया था और मेरी पत्नी को अपने साथ ले गया है, जिससे पुलिस मुझपर शक न करे । तभी जंगल में आरती के शव मिलने के सम्बन्ध में पुलिस को सूचना मिल गयी थी, इसलिये मैं जंगल में जाकर छुप गया और इन्दौर भागने वाला था ,लेकिन आप लोगो ने मुझे पकड़ लिया । साहब मुझसे गलती हो गयी, मुझे मांफ कर दीजिये, ।गिरफ्तारी करने वाली टीम में
प्रभारी निरीक्षक, अशोक वर्मा थाना मड़ावरा जनपद ललितपुर मय टीम शामिल रहे

एनसीआर में मौसम का बड़ा बदलाव: तेज आंधी, बारिश, बिजली और ओलावृष्टि का अलर्ट, पूरे हफ्ते असर

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में एक बार फिर मौसम का मिज़ाज तेजी से बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पूरे सप्ताह आंधी, बारिश, बिजली गिरने और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज के दिन अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आर्द्रता (ह्यूमिडिटी) 80 से 45 प्रतिशत के बीच रही। आज का पूर्वानुमान “थंडरस्टोर्म विथ रेन,” यानी गरज-चमक के साथ बारिश का है, हालांकि फिलहाल किसी तरह की औपचारिक चेतावनी जारी नहीं की गई है। 4 अप्रैल को भी मौसम का यही रुख जारी रहेगा। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने विशेष रूप से दोपहर और शाम के समय के लिए अलर्ट जारी किया है।

दोपहर में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, साथ ही बिजली चमकने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। शाम के समय भी यही स्थिति बनी रहेगी, जिससे लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। 5 अप्रैल को भी गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। तापमान 31 डिग्री (अधिकतम) और 18 डिग्री (न्यूनतम) रहने की संभावना है, जबकि ह्यूमिडिटी 85 से 45 प्रतिशत के बीच रहेगी। 6 अप्रैल को मौसम में थोड़ी राहत देखने को मिलेगी। इस दिन आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। तापमान 31 डिग्री/17 डिग्री रहने की संभावना है। इस दिन कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। 7 अप्रैल को फिर से मौसम करवट लेगा और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।
तापमान 33 डिग्री/18 डिग्री रहेगा। वहीं 8 अप्रैल को तापमान 31 डिग्री/17 डिग्री रहने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। इसका असर दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी पड़ेगा। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि तेज आंधी और बिजली के दौरान खुले स्थानों से दूर रहें, पेड़ों के नीचे खड़े न हों और अनावश्यक यात्रा से बचें। किसानों को भी फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की सलाह दी गई है। आने वाला सप्ताह एनसीआर के लिए मौसम के लिहाज से काफी उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है, जहां गर्मी के बीच बारिश और तेज हवाएं लोगों को राहत भी देंगी और सतर्क भी रखेंगी।

लखनऊ में ब्लाँक,बदले रूट से चलेंगी अर्चना समेत नौ ट्रेनें

लखनऊ स्टेशन पर 4-11 अप्रैल तक ब्लाँक
Post on 3.4.26
Friday, Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
उत्तर रेलवे में लखनऊ स्टेशन के प्लेटफार्म पर मरम्मत कार्य के लिए गए ब्लॉक के चलते ट्रेनों के संचालन में फेरबदल किया गया है। ब्लाँक के कारण मुरादाबाद रूट की अर्चना एक्सप्रेस समेत नौ ट्रेनें बदले मार्ग आलमनगर, ट्रांसपोर्ट नगर व उतरेठिया होकर चलेगी। चार से 11 अप्रैल तक ब्लाँक रहेगा।
मुरादाबाद से होकर गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। लखनऊ में मरम्मत कार्य व सुधार के लिए ट्रेनें बदले मार्ग से संचालित होगी। आलमनगर से लखनऊ, उतरेठिया होकर चलने वाली ट्रेनें अब आलमनगर से ट्रांसपोर्ट नगर होकर उतरेठिया चलेगी।
सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता के अनुसार ट्रेनों को अलग अलग दिनों में डायवर्ट किया जाएगा। मालदा टाउन 13430 ट्रेन 4 अप्रैल, अर्चना -12356 को 5 व 8 अप्रैल, हरिहर एक्सप्रेस ट्रेन दो दिन, गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस 9, काशी विश्वनाथ- 15127-28 ट्रेन 4-11 अप्रैल और साबरमती- 20940 को आठ और 20964 को चार व 11 अप्रैल प्रभावित रहेगी।

April 2, 2026

मधुमक्खियों के हमले में किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

हाथरस। क्षेत्र के गांव कैमावली में खेत पर जा रहे एक व्यक्ति पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।जानकारी के अनुसार, गांव कैमावली निवासी व्यक्ति खेत की ओर जा रहा था। तभी अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उस पर हमला बोल दिया और शरीर के कई हिस्सों पर डंक मार दिए। हमले से वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गया।घटना के समय आसपास मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह उसे मधुमक्खियों के बीच से निकालकर जिला बागला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया। हालांकि तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अस्पताल प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।स्थानीय लोगों का कहना है कि खेतों के आसपास बड़ी संख्या में मधुमक्खियों के छत्ते होने से इस तरह की घटनाओं का खतरा बना रहता है।

« Newer PostsOlder Posts »