Web News

www.upwebnews.com

तहसीलदार राखी शर्मा पर गिरी गाज: अनुशासनहीनता में कार्रवाई, लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध

April 19, 2026

तहसीलदार राखी शर्मा पर गिरी गाज: अनुशासनहीनता में कार्रवाई, लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध

Rakhi Sharma PCS

फिरोजाबाद, 18 अप्रैल 2026। जनपद फिरोजाबाद में तैनात तहसीलदार सुश्री राखी शर्मा के विरुद्ध गंभीर अनुशासनहीनता और नियमों के उल्लंघन के आरोपों पर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी आदेश में उन्हें तत्काल प्रभाव से फिरोजाबाद से हटाकर लखनऊ स्थित मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जमीन संबंधी प्रकरण में उच्च स्तरीय जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं, जिससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

प्रोजेक्ट नई किरण ने एक परिवार का कराया पुनर्मिलन

उप्रससे अजय बरया

ललितपुर- स्थानीय पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक, मो0 मुश्ताक के निर्देशन में प्रोजेक्ट नई किरण” का आयोजन किया गया, जिसमें नई किरण के सभी सदस्यों द्वारा समझाने के बाद एक परिवार में आपसी सुलह के आधार पर समझौता कराया गया। वह परिवार खुशी से साथ रहने को तैयार हो गया एवं आपस में मिठाई खिलाकर रिस्तों की मिठास का दिया संदेश व 4 मामलों में अग्रिम तिथि दी गई

नई किरण प्रोजेक्ट से जनपद में बिखरे हुए परिवारों को जोडकर उनके दाम्पत्य जीवन में एक नई रोशनी आयेगी, नई किरण प्रोजेक्ट के अन्तर्गत बिखरे परिवार को एक सूत्र में बांधने का प्रयास है ।

इस पुनीत कार्य में नई किरण प्रोजेक्ट के सदस्य अजय बरया, डॉ दीपक चौबे, डॉ एस पी पाठक, डॉ जनक किशोरी शर्मा, श्रीमती सुधा कुशवाहा, डॉ0 एड. अरमान अजीज कुरैशी व नई किरण में प्रतिसार निरीक्षक महिला थाना प्रभारी अनीता देवी व महिला आरक्षी सिमरन का विशेष सहयोग रहा ।

CCTV और सर्विलांस के जाल में फंसे 5 शातिर चोर, गोरखनाथ पुलिस का बड़ा खुलासा

Santosh Kumar Singh Gorakhpur
19/04/2029

दिन में रेकी, रात में चोरी… 5 शातिर चोर गिरफ्तार, नगदी-चांदी बरामद

52 हजार कॉल डिटेल खंगालकर पुलिस ने खोला चोरी का राज, 5 आरोपी गिरफ्तार

गोरखनाथ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोनार समेत 5 चोर गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

गोरखपुर । गोरखनाथ थाना क्षेत्र में 10 मार्च को हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त स्कूटी, चोरी की नगदी, चांदी के आभूषण तथा अन्य सामान बरामद किया है।
इस मामले का खुलासा क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने थाने पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बेहद शातिर प्रवृत्ति के हैं, जो चोरी से पहले दिन में घरों की रेकी करते थे और रात में वारदात को अंजाम देते थे।
पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए करीब 52 हजार कॉल डिटेल खंगाली, जिसमें से 26 संदिग्ध नंबर चिन्हित किए गए। इनमें से 4 नंबरों को ट्रेस कर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी अहम सुराग मिले।
गिरफ्तार आरोपियों में मुस्तकीम, सलमान अंसारी, मोहम्मद कैफ, नादिर बैग और विशाल कुमार अग्रहरी शामिल हैं। इनमें एक सोनार भी है, जो चोरी का सामान खरीदता था।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹1 लाख नगदी, 191 ग्राम चांदी, चोरी के पैसों से खरीदी गई पल्सर बाइक, घटना में प्रयुक्त स्कूटी और 5 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। सभी आरोपियों को सब्जी मंडी गोरखनाथ ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है और ये पहले भी कई चोरी की घटनाओं में शामिल रह चुके हैं। फिलहाल सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम
गोरखनाथ थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक देशराज सरोज, अंगद, रिपुसूदन शुक्ला, विवेक सिंह, हेड कांस्टेबल आनंद कुमार, कांस्टेबल जितेंद्र मौर्य, कृष्ण पाल, वीरेंद्र यादव, संदीप कुशवाह, शिवम शुक्ला और हेड कांस्टेबल मिथिलेश बहादुर सिंह शामिल रहे।

आईपीएल पर सट्टे का खुलासा, सिकंदरा में फ्लैट से चल रहा था ऑनलाइन जाल, लाखों का खेल बेनकाब

आगरा। आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में पुलिस ने आईपीएल सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। लंबे समय से पुलिस की सख्ती के चलते शांत बैठे सटोरिए अब ठिकाना बदलकर फिर सक्रिय हो गए थे और बड़े पैमाने पर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे। इस बार उन्होंने फ्लैट को अपना अड्डा बनाकर हार-जीत की बाजी का पूरा सिस्टम तैयार कर रखा था।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक फ्लैट में आईपीएल मैचों पर अवैध सट्टा लगाया जा रहा है। सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जहां से मुख्य आरोपी ऋतिक पाठक को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से पुलिस ने 1,19,500 रुपये नकद बरामद किए, जो सट्टेबाजी के लेन-देन से जुड़े बताए जा रहे हैं।

छापे के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक और वित्तीय साक्ष्य भी मिले। 5 मोबाइल फोन और 2 लैपटॉप जब्त किए गए, जिनमें सट्टे के नेटवर्क और लेन-देन का पूरा डेटा मौजूद है। इसके अलावा 7 रजिस्टर, 12 एटीएम कार्ड और 19 पासबुक बरामद हुईं, जो इस पूरे नेटवर्क की गहराई और संगठित तरीके से चल रहे धंधे की ओर इशारा करती हैं।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी फर्जी बैंक खातों के जरिए ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे, जिससे पैसों का ट्रांजैक्शन ट्रेस करना मुश्किल हो सके। इस नेटवर्क में अन्य लोग भी शामिल हैं, जिनमें रिशु पाठक और केशव पाठक फिलहाल फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने के लिए जांच तेज कर दी है। संभावना है कि इस गिरोह के तार आगरा के अलावा आसपास के जिलों तक जुड़े हो सकते हैं।

पुलिस ने सांसद रुचि वीरा को ठाकुरद्वारा जाने से रोका,हाउस अरेस्ट*

ठाकुरद्वारा में अंबेडकर प्रतिमा खंडित करने का मामला
Post on 19.4.26
Sunday Moradabad
Rajesh Bhatia
मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
ठाकुरद्वारा में अंबेडकर प्रतिमा खंडित करने में हुए बवाल को लेकर जहां तनातनी है। वहीं मुरादाबाद में मुद्दे को लेकर सियासी पारा चढ़ गया।
रविवार को सपा सांसद रुचि वीरा को ठाकुरद्वारा जाने से रोक दिया गया। ठाकुरद्वारा में सांसद के कार्यक्रम की भनक मिलीं तो पुलिस मुरादाबाद में उनके आवास के बाहर जुटने लगी। सादीकपड़ों में पुलिस कर्मी आवास के गेट, सिविल लाइंस रोड पर डट गए। सपा कार्यकर्ताओं को सूचना मिली तो आवास पर भीड़ जमा होने लगीं। सांसद बाहर निकलने की तैयारी कर रही थी कि पुलिस अधिकारी सांसद के आवास पर पहुंचने लगे। दोपहर में एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह, सीओ, इंस्पेक्टर आदि ने सांसद को रोक दिया। तर्क दिया कि ठाकुरद्वारा में स्थिति अभी शांतिपूर्ण है। एसपी सिटी ने सांसद को रोका। जाने से रोकने के लिए कहा। सांसद ने गेट तक पहुंची लेकिन फोर्स ने आगे बढ़ने से रोक दिया। पुलिस ने सांसद हाउस अरेस्ट कर लिया।
इस दौरान तमाम कार्यकर्ता भी आवास पर डटे रहे।
हालांकि पुलिस का कहना है कि ठाकुरद्वारा में स्थिति अभी सामान्य है।‌ लेकिन किसी तरह की अप्रिय घटना रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।


जबकि सपा सांसद पुलिस के रोके जाने को लेकर नाराज नजर आईं। आरोप लगाया कि भाजपा संविधान की लगातार धज्जियां उड़ा रहीं हैं। कहा कि
चाहे चुनाव आयोग का मामला हो या महिला के अपमान का। बाबा साहब की प्रतिमा को तोड़ दिया गया। जब दलित समाज के लोग पहुंचे तो भाजपाइयों ने लाठियां बरसा दीं। पर हद यह कि उन्हें वहां जाने से रोका जा रहा है। वह क्षेत्र से जनप्रतिनिधि है। मुकदमा दर्ज हुआ या नहीं, पीड़ितों से मिलने, गिरफ्तारी आदि की जानकारी लेने जाना चाहतीं हैं। पर मुझे वहां जाने से रोकने के लिए पुलिस फोर्स लगा दी गई।

« Newer PostsOlder Posts »