Web News

www.upwebnews.com

Mainpuri लारेंस विश्नोई के नाम से मांगी 50 लाख की रंगदारी

April 21, 2026

Mainpuri लारेंस विश्नोई के नाम से मांगी 50 लाख की रंगदारी

Mainpuri samachar UP Web News
Posted on 21.04.2026 , Time 04.01 PM
मैनपुरी, 21 अप्रैल 26, शहर की आवास विकास कॉलोनी में एक एम्बुलेंस चालक के परिवार को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी भरा पत्र मिला है। इस पत्र में 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है और रकम न देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है।
पीड़ित आनंद पाण्डेय, जो पेशे से एम्बुलेंस चालक हैं, ने बताया कि यह धमकी भरा पत्र उनके घर डाक के जरिए पहुंचा। पत्र में स्पष्ट रूप से लिखा था कि यदि निर्धारित समय में 50 लाख रुपये नहीं दिए तो काण्ड कर दिया जायेगा आनंद पाण्डेय के अनुसार, वह एक सामान्य आय वर्ग के व्यक्ति हैं और एम्बुलेंस चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इतनी बड़ी रकम की मांग और जान से मारने की धमकी से उनका परिवार दहशत में है। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस उपाधीक्षक (सीओ सिटी) से मुलाकात की और सुरक्षा की गुहार लगाई।
परिवार ने मामले का जल्द खुलासा करने और उन्हें सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पत्र की सत्यता, उसकी भाषा और स्रोत की पड़ताल की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि यह धमकी वास्तव में किसी संगठित गिरोह से जुड़ी है या किसी ने भय फैलाने के उद्देश्य से ऐसा किया है। सीओ सिटी संतोष कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है और थाना प्रभारी को जांच के निर्देश दिये हैं

रजिस्ट्री दफ्तर को  दूर ले जाने पर वकील आन्दोलित

मैनपुरी, 21 अप्रैल 26, तहसील भोगांव स्थित उपनिबंधक कार्यालय को तहसील परिसर से हटाकर सिविल कोर्ट मैनपुरी के पीछे ग्राम पुसैना में स्थानांतरित किए जाने की चर्चाओं ने तूल पकड़ लिया है। कार्यालय के लिए तहसील से लगभग 17 किलोमीटर दूर स्थान चिन्हित किए जाने की सूचना मिलते ही वकीलों, बैनामा लेखकों और स्टाम्प विक्रेताओं में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। सोमवार को कार्य शुरू होते ही जैसे ही यह खबर फैली, अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने सभागार में एक बैठक बुलाई। बैठक में बैनामा लेखक संघ के अध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा और स्टांप विक्रेता संघ के अध्यक्ष संतोष मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।
सभी ने एक स्वर में कार्यालय को तहसील के निकट ही बनाए रखने की मांग की। आक्रोशित तीनों संघों के सदस्यों ने भीषण गर्मी के बावजूद जमकर नारेबाजी की और उपजिलाधिकारी नीरज कुमार द्विवेदी से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। वकीलों का तर्क है कि कार्यालय दूर जाने से वादकारियों और अधिवक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।आंदोलन की चेतावनी दी गई अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि इस संबंध में शीघ्र ही डीएम से मुलाकात की जाएगी। यदि निर्णय वापस नहीं लिया गया, तो वृहद आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान हेमेंद्र मिश्रा, बृजेंद्र सिंह, शिव कुमार दुबे, गौरव शाक्य, संदीप कुमार, शाहरुख अब्बासी, सुबोध सक्सेना, राजबहादुर सिंह चौहान, जयकुमार दुबे, हरिओम यादव, जयसिंह शाक्य, सुधांशु मिश्रा सहित अधिवक्ता व स्टांप विक्रेता मौजूद रहे।

डीसीएम और ट्रैक्टर की भिड़ंत में  युवक की  मौत 

Posted on 21.04.2026 Time 03.57 PM Mainpuri News, UP Samachar
 मैनपुरी, 21 अप्रैल 26, कीरतपुर चौकी के पास मैन रोड पर डीसीएम और ट्रैक्टर की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रैक्टर सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
टक्कर के बाद मैन रोड पर लंबा जाम लग गया और दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही कीरतपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जाम खुलवाया और यातायात सामान्य कराया। पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर शिनाख्त के प्रयास कर रही है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

यूपी विधान सभा का सत्र 30 अप्रैल से

Uttar Pradesh Vidhan Bhawan

लखनऊ, 21 अप्रैल 26, उत्तर प्रदेश विधान सभा का सत्र 30 अप्रैल से आहूत किया गया है। इस आशय की सूचना राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल के कार्यालय द्वारा जारी की गई है।

गुलावठी में 24 से रुकने लगेगी संगम एक्सप्रेस

-मेरठ से सूबेदारगंज ट्रेन का
गुलावठी बना नया ठहराव
Post on 21.4.26
Tuesday Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
रेलमंडल में यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है।शुक्रवार से संगम एक्सप्रेस का गुलावठी स्टेशन पर ठहराव होने लगेगा। प्रशासन ठहराव के उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारी में जुटा है। 24 अप्रैल शाम को ट्रेन ठहराव के लिए प्रशासन, जनप्रतिनिधि हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद ट्रेन का दो मिनट का नियमित ठहराव शुरू हो जाएगा।

सूबेदारगंज-मेरठ के बीच चलने वाली संगम एक्सप्रेस (14163 -64) ट्रेन का गुलावठी में ठहराव होने लगेगा। मुख्यालयने यात्रियों सुविधा के लिए नए ठहराव को हरी झंडी दी है। 24 अप्रैल से ट्रेन का उद्घाटन के बाद ठहराव होने लगेगा। हापुड़-बुलंदशहर के बीच पड़ने वाले गुलावठी स्टेशन पर ट्रेन-ठहराव के लिए उद्घाटन की तैयारी हो रही है।
रेल प्रशासन के अनुसार ठहराव का शुभारंभ कार्यक्रम 24 अप्रैल की शाम को होगा। गुलावठी में ट्रेन (14164) के पहले ठहराव को जनप्रतिनिधि, रेल अधिकारी हरी झंडी दिखाएंगे। ट्रेन का रात 8.05 से 8.07 बजे निर्धारित समय होगा। जबकि सूबेदारगंज से 4.51 से 4.53 होगा।

स्टेशन पर होने वाले शुभारंभ कार्यक्रम में बुलंदशहर के सांसद सुरेंद्र सिंह नागर, गौतमबुद्ध नगर के डाँ महेश चंद्र शर्मा समेत अन्य जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। इस दौरान डीआरएम विनीता श्रीवास्तव, एडीआरएम, सीनियर डीसीएम समेत तमाम अधिकारी व स्टाफ रहेगा।

« Newer PostsOlder Posts »