Web News

www.upwebnews.com

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट मंदिर व्यवस्था के लिए सचिव नियुक्त करेगा

July 22, 2026

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट मंदिर व्यवस्था के लिए सचिव नियुक्त करेगा

Posted on 22.07.2026 Time 09.15 PM, Wednesday, Shr Ram Janmbhumi Teerth Kshetra Trust Meeting, Ayodhya
राम मंदिर ट्रस्ट की आज हुई बैठक के प्रमुख फैसले

अयोध्या, 22 जुलाई 2026, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में आज मंदिर व्यवस्था के लिए सचिव की नियुक्ति का निर्णय लिया गया। इसके अलावा मुख्य कार्यकारी अधिकारी की नियुक्ति के लिए समय बढ़ाया गया है। आज की बैठक में एसआईटी की करवाई पर कोई चर्चा नहीं हुई। क्योंकि अभी अंतरिम रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। इसके साथ ट्रस्ट एक प्रवक्ता की नियुक्ति करेगा।

SIT रिपोर्ट पर चर्चा नहीं – ट्रस्ट ने कहा कि जांच की अंतिम रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। मामला न्यायालय में लंबित होने के कारण विस्तृत चर्चा नहीं की गई।

CCTV व्यवस्था की समीक्षा – गणना कक्ष सहित सभी कैमरों की व्यवस्था की समीक्षा की गई। सुरक्षा अधिकारियों को सभी कैमरों की पहुंच उपलब्ध होने की बात कही गई।

सोना-चांदी की जांच जारी रहेगी – चढ़ावे में आए स्वर्ण और रजत की मात्रा एवं शुद्धता की जांच भारतीय रिजर्व बैंक के सहयोगी संस्थान टकसाल (मिंट) से कराई जाती रहेगी।

SBI पर नाराजगी – चढ़ावा गणना व्यवस्था को लेकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की भूमिका और प्रतिक्रिया पर ट्रस्ट ने निराशा जताई। वित्त समिति को एमओयू और प्रक्रियाओं की समीक्षा के निर्देश दिए गए।

CEO की नियुक्ति टली – अधिक आवेदन आने के कारण चयन समिति को एक महीने का अतिरिक्त समय दिया गया।

सचिव की नियुक्ति होगी – श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए एक सचिव नियुक्त करने का निर्णय लिया गया।

प्रवक्ता नियुक्त होगा – मीडिया और समाज से नियमित संवाद के लिए ट्रस्ट आधिकारिक प्रवक्ता नियुक्त करेगा।

धार्मिक समिति का पुनर्गठन – अध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि बनाए गए। सदस्य के रूप में जगद्गुरु वासुदेवानंद सरस्वती, स्वामी विश्वप्रसन्नतीर्थ, स्वामी दिनेंद्रदास, स्वामी कमलनयनदास, महंत राजकुमार दास, स्वामी रामानंद दास और महंत मिथिलेशनंदिनी शरण को शामिल किया गया।

रिक्त पदों पर नियुक्ति – ट्रस्ट के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है, जिसे पूरा होने में कुछ और सप्ताह लगेंगे।

आरोपों का खंडन – ट्रस्ट ने सभी आरोपों को निराधार और भ्रामक बताते हुए कहा कि रामभक्तों की आस्था और मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

July 20, 2026

Cockroach Janata Party: प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया

Posted on 20.07.2026 Time 10.19 PM

नई दिल्ली, 20 जुलाई 2026, कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा आहूत संसद मार्च आज हिंसक हो गया। मार्च में शामिल लोगों ने पुलिस बेरीकेडिंग तोड़ दी, पुलिस पर पथराव किया। कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। ये लोग संसद तक जबरन पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। तब पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया।

जानकारी के अनुसार जंतर मंतर पर सीजेपी का धारणा और अनशन कई दिन से चल रहा था। आज संसद मार्च पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 19 बजे शुरू हुआ। कुछ दूर आगे बढ़ते ही पुलिस ने बेरीकेडिंग करके इन्हें रोकने की कोशिश की। किंतु ये उत्साह में बेरीकेडिंग तोड़ कर आगे बढ़ गए। अगली बेरीकेडिंग भी तोड़ने की कोशिश की किंतु यहां पुलिस ने सख्ती की और आंदोलनकारियों पर लाठी चार्ज कर दिया।

इसके पूर्व कुछ युवकों ने कनाट प्लेस में पथराव किया। पुलिस लगातार शांति की अपील करती रही। पुलिस कई लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने इनसे कड़ाई से पूछताछ भी की है। पुलिस को हिंसा है कि आज की हिंसा में बाहरी हाथ है। संसद मार्च का समर्थन करने के लिए सपा सांसद डिंपल यादव और आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर भी पहुंचे थे।

CJP प्रतिनिधि मंडल जेपी नड्डा से मिला, रखी तीन मांग

Posted on 20.07.2026 Time 09.34 PM

नई दिल्ली, 20 जुलाई 2026, संसद मार्च के दौरान ही आज दोपहर कॉकरोच जनता पार्टी के दो नेताओं सौरव दास और विजेता दहिया ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और राज्यसभा में भाजपा के नेता जेपी नड्डा से मुलाकात की। उनसे नड्डा ने धरना खत्म करने की अपील की। जबकि सीजेपी नेताओं ने तीन मांगें रखीं।

सीजेपी नेताओं के अनुसार उन्होंने मांग की है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से त्यागपत्र लिया जाय, जिन नीट छात्रों ने आत्महत्या की है उनके परिजनों को सरकार एक एक करोड़ की सहायता प्रदान करे। सोनम बंगचुक को तत्काल चिकित्सालय से बाहर क्या जाय।

CJP Sansad March: उपद्रव में शामिल लोग छात्र नहीं?

Posted on 20.07.2026 Time 09.22 PM Monday, New Delhi, Cockroach Janata Party Protest on Jantar mantar

क्या संसद मार्च के दौरान हिंसा के लिए बाहरी लोग जिम्मेदार हैं, पुलिस कर रही है जांच

नयी दिल्ली: 20 जुलाई, काक्रोच जनता पार्टी द्वारा आहूत संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा में शामिल लोग छात्र नहीं है। इस उपद्रव में जिन लोगों को हिरासत में लिया गया है वे छात्र नहीं है। इसलिए अब दिल्ली पुलिस पूरे घटनाक्रम में बाहरी हाथ होने की आशंका की भी जांच कर रही है।

दिल्ली पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान सत्यापित करने की कोशिश कर रही है। इसके साथ ही हिंसा की नियोजित साजिश की भी जांच की जाएगी। क्योंकि प्रदर्शन में शामिल लोगों ने न केवल सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, बल्कि पुलिस जवानों और वाहनों पर भी हमले किए।

July 19, 2026

प्रधानमंत्री ने 58वें अंतरराष्ट्रीय केमिस्ट्री ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय छात्रों को बधाई दी

Posted Date:- Jul 19, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज देबदत्ता प्रियदर्शी, हर्षित सिंघल, कबीर छिल्लर और संदीप कुची की भारतीय टीम को 58वीं अंतरराष्ट्रीय केमिस्ट्री ओलंपियाड में चार गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी। यह इस प्रतिष्ठित वैश्विक प्रतियोगिता में भारत का अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है। श्री मोदी ने कहा कि टीम की काबिलियत, लगन और विज्ञान के प्रति जुनून ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है और यह अनगिनत युवा मस्तिष्कों को रसायन विज्ञान पढ़ने और उसमें बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा।

प्रधानमंत्री ने X पर पोस्ट किया:

भारत की युवा शक्ति लगातार वैश्विक स्तर पर अपनी छाप छोड़ रही है!

58वें इंटरनेशनल केमिस्ट्री ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीतने पर देबदत्ता प्रियदर्शी, हर्षित सिंघल, कबीर छिल्लर और संदीप कुची की हमारी टीम को बधाई। इस प्रतिष्ठित मंच पर यह भारत का अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन था।

उनकी काबिलियत, लगन और विज्ञान के प्रति जुनून ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। यह अनगिनत युवा मस्तिष्कों को रसायन विज्ञान पढ़ने और उसमें बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा।

India’s Yuva Shakti continues to make a mark globally!

Congratulations to our team of Debadatta Priyadarshi, Harshit Singhal, Kabeer Chhillar and Sandeep Kuchi for winning Gold Medals at the 58th International Chemistry Olympiad. This was India’s best performance at this… pic.twitter.com/aTbQP4z1cT

— Narendra Modi (@narendramodi) July 19, 2026

***

« Newer Posts — Older Posts »