Web News

www.upwebnews.com

इस्तीफा प्रतिष्ठा का प्रश्न नहीं:प्रधान

July 25, 2026

इस्तीफा प्रतिष्ठा का प्रश्न नहीं:प्रधान

Dharmendra Pradhan Ex Education Minister

नई दिल्ली, 25 जुलाई, 2026, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। सोशल मीडिया पोस्ट में, उन्‍होंने कहा कि पिछले दस दिनों से विद्यार्थियों के विरोध प्रदर्शन के बाद उत्पन्न स्थिति से वे व्यथित हैं और यह उनके लिए व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का विषय नहीं है। श्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि जंतर-मंतर और पूरे देश में वर्तमान स्थिति का राष्ट्रविरोधी ताकतें लाभ ना उठा सके और किसी भी विद्यार्थी का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में न उलझे इसलिए उन्होंने प्रधानमंत्री को इस्तीफा सौंपने का निर्णय लिया है। श्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन, विश्वास और निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र सेवा उनके जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और वे इसके प्रति सदा समर्पित रहेंगे।

श्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि नीट यूजी परीक्षा में अनियमितताओं के बाद, सरकार ने जांच सीबीआई को सौंप दी और परीक्षा रद्द कर दी थी। सरकार ने पुनर्परीक्षा की नई तिथि की भी घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि सरकार ने अगले वर्ष से इस परीक्षा को कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित करने का निर्णय लिया है।  श्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि इसके लिए भारत सरकार, राज्य सरकारों और जिला प्रशासनों को शामिल करते हुए ‘समग्र सरकारी’ दृष्टिकोण अपनाया गया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों और अभिभावकों के सहयोग से परीक्षा 21 जून, 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

श्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि उन्होंने पहले दिन से ही पूरी जिम्मेदारी ली और कभी भी इस स्थिति से मुंह नहीं मोड़ा। उन्होंने कहा कि 16 जुलाई को घोषित नीट- यू.जी. के परिणाम संतोषजनक रहे, जिसमें वंचित पृष्ठभूमि के कई मेधावी विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि इस दौरान भी, जिम्मेदार पदों पर बैठे कुछ व्यक्तियों ने बाधाएँ उत्पन्न करने और विद्यार्थियों को गुमराह करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि इस कृत्य से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है।

July 20, 2026

उपज की प्रदेश कार्यकारिणी में बाराबंकी के दिलीप श्रीवास्तव शामिल

Dileep Shrivastava Journalist

स्थापना दिवस पर चार वरिष्ठ पत्रकारों को मिली नई जिम्मेदारी, जिले के पत्रकारों में खुशी की लहर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स(उपज) के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने अपने विशेषाधिकार का प्रयोग करते हुए चार वरिष्ठ पत्रकारों एवं संगठन के सक्रिय सदस्यों को प्रदेश कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में मनोनीत किया है। नवमनोनीत सदस्यों में श्री रामसेवक अडजरिया (झांसी), श्री अनिल शर्मा (उरई, जालौन), श्रीमती सुनीता उपाध्याय (गाजियाबाद) तथा श्री दिलीप श्रीवास्तव (बाराबंकी) शामिल हैं।

बाराबंकी के वरिष्ठ पत्रकार एवं उपज के जिला संयोजक दिलीप श्रीवास्तव को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर जनपद के पत्रकारों में हर्ष का वातावरण है। संगठन के पदाधिकारियों ने इसे बाराबंकी इकाई के लिए सम्मानजनक उपलब्धि बताते हुए प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

उपज के जिलाध्यक्ष नितिन श्रीवास्तव ने कहा कि दिलीप श्रीवास्तव लंबे समय से संगठन की गतिविधियों में सक्रिय एवं समर्पित भूमिका निभाते रहे हैं। उनका अनुभव और संगठन के प्रति निष्ठा प्रदेश स्तर पर भी संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने नवदायित्व के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं।

जिला महामंत्री रत्नेश कुमार ने भी दिलीप श्रीवास्तव को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत योगदान की पहचान है, बल्कि बाराबंकी के पत्रकार समाज के लिए भी गौरव का विषय है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सक्रिय कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने से संगठन और अधिक सशक्त होगा।

इस अवसर पर उपज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एक-दूसरे को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा नवमनोनीत प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों के उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना की।

Cockroach Janata Party: प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया

Posted on 20.07.2026 Time 10.19 PM

नई दिल्ली, 20 जुलाई 2026, कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा आहूत संसद मार्च आज हिंसक हो गया। मार्च में शामिल लोगों ने पुलिस बेरीकेडिंग तोड़ दी, पुलिस पर पथराव किया। कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। ये लोग संसद तक जबरन पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। तब पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया।

जानकारी के अनुसार जंतर मंतर पर सीजेपी का धारणा और अनशन कई दिन से चल रहा था। आज संसद मार्च पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 19 बजे शुरू हुआ। कुछ दूर आगे बढ़ते ही पुलिस ने बेरीकेडिंग करके इन्हें रोकने की कोशिश की। किंतु ये उत्साह में बेरीकेडिंग तोड़ कर आगे बढ़ गए। अगली बेरीकेडिंग भी तोड़ने की कोशिश की किंतु यहां पुलिस ने सख्ती की और आंदोलनकारियों पर लाठी चार्ज कर दिया।

इसके पूर्व कुछ युवकों ने कनाट प्लेस में पथराव किया। पुलिस लगातार शांति की अपील करती रही। पुलिस कई लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने इनसे कड़ाई से पूछताछ भी की है। पुलिस को हिंसा है कि आज की हिंसा में बाहरी हाथ है। संसद मार्च का समर्थन करने के लिए सपा सांसद डिंपल यादव और आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर भी पहुंचे थे।

CJP प्रतिनिधि मंडल जेपी नड्डा से मिला, रखी तीन मांग

Posted on 20.07.2026 Time 09.34 PM

नई दिल्ली, 20 जुलाई 2026, संसद मार्च के दौरान ही आज दोपहर कॉकरोच जनता पार्टी के दो नेताओं सौरव दास और विजेता दहिया ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और राज्यसभा में भाजपा के नेता जेपी नड्डा से मुलाकात की। उनसे नड्डा ने धरना खत्म करने की अपील की। जबकि सीजेपी नेताओं ने तीन मांगें रखीं।

सीजेपी नेताओं के अनुसार उन्होंने मांग की है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से त्यागपत्र लिया जाय, जिन नीट छात्रों ने आत्महत्या की है उनके परिजनों को सरकार एक एक करोड़ की सहायता प्रदान करे। सोनम बंगचुक को तत्काल चिकित्सालय से बाहर क्या जाय।

CJP Sansad March: उपद्रव में शामिल लोग छात्र नहीं?

Posted on 20.07.2026 Time 09.22 PM Monday, New Delhi, Cockroach Janata Party Protest on Jantar mantar

क्या संसद मार्च के दौरान हिंसा के लिए बाहरी लोग जिम्मेदार हैं, पुलिस कर रही है जांच

नयी दिल्ली: 20 जुलाई, काक्रोच जनता पार्टी द्वारा आहूत संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा में शामिल लोग छात्र नहीं है। इस उपद्रव में जिन लोगों को हिरासत में लिया गया है वे छात्र नहीं है। इसलिए अब दिल्ली पुलिस पूरे घटनाक्रम में बाहरी हाथ होने की आशंका की भी जांच कर रही है।

दिल्ली पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान सत्यापित करने की कोशिश कर रही है। इसके साथ ही हिंसा की नियोजित साजिश की भी जांच की जाएगी। क्योंकि प्रदर्शन में शामिल लोगों ने न केवल सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, बल्कि पुलिस जवानों और वाहनों पर भी हमले किए।

« Newer PostsOlder Posts »