Web News

www.upwebnews.com

लापरवाही की आग

June 23, 2026

लापरवाही की आग

Editorial 22.06.2026 MONDAY  by Sarvesh Kumar Singh Editor, UP Web News 

सम्पादकीय/सर्वेश कुमार सिंह 

लखनऊ में भयावह अग्निकांड हुआ है। सोमवार की अपरान्ह एक घण्टे के भीतर दावानल बने एनिमेशन कोचिंग सेंटर में 15 छात्र छात्राओं की असमय मृत्यु हो गई। किसी को बचने और निकलने का रास्ता नहीं मिला। फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंची। बिल्डिंग में आपातकाली बचाव के कोई उपाय नहीं थे। अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं था। मानक विपरीत बनी बिल्डिंग में चल रही थीं व्यवसायिक गतिविधियां। ये सब ऐसे कारण हैं जो 15 बच्चों के लिए काल बन गए। आग की सूचना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ में कार्यक्रम निरस्त करके लखनऊ दौडे चले आये। रक्षामंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह तत्काल सभी कार्यक्रम छोड़ कर दिल्ली से लखनऊ रात में ही आ गए। लेकिन, ये जब पहुंचे तो सिर्फ इनके पास शोक संतप्त परिवारों को सांत्वना देने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। कर भी क्या सकते थे, 15 जीवन तो वापस नहीं ला सकते। वे तो अधिकारियों की लापरवाही की भेंट चढ़ चुके थे। राजधानी के 15 परिवारों की खुशियां, उनके सपने टूट गए। परिवार बिखऱ गए, उनके होनहार असमय ही भविष्य की सीडिय़ां चढ़ते हुए टूट गए, काल के गाल में समा गए।

राजधानी के जिस अलीगंज इलाके के पुरनिया चौराहे के पास यह अग्निकांड हुआ,वह व्यस्ततम क्षेत्र है। यहां आबादी के बीच ही मार्केट स्थापित है। बगैर किसी मानक के सैकड़ों दुकानें, आफिस, शोरूम और कोचिंग सेंटर चल रहे हैं। किसी के पास कोई वैध प्रमाण पत्र नहीं हैं। आवासीय भवनों और आवासीय भूखण्डों पर व्यवसायिक गतिविधियां चलती हैं, व्यवसायिक काम्पलेक्स बन गए हैं। लापरवाही की हालत यह है कि आवासीय भवनों में बिजली विभाग ने व्यवसायिक कनेक्शन दे दिये हैं। जिस एनीमेशन सेंटर के कोचिंग में आग लगी है। उसके नीचे पेट शाप है। गोदाम है, पहली मंजिल पर कोचिंग और दूसरी पर लायब्रेरी है। लेकिन, फायर विभाग ने कभी भी यहां आकर सत्यापन की कोशिश नहीं की थी। अगर की होती तो आज 15 घरों में अंधेरा न होता।

दिल्ली के मालवीय नगर में एक होटल में लगी आग में एक महीना पहले ही 21 लोगों की मृत्यु हुई। इससे सबक लेने के की कोई कोशिश नहीं हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिये थे, लेकिन विभाग की नींद नहीं टूटी और 15 बच्चे कभी न टूटने वाली नींद में सो गए। लापरवाही कई स्तर पर हुई है। सरकारी विभागों से लेकर निजी स्तर तक। जहां सरकारी विभागों की सतर्कता की जिम्मेदारी है वहीं निजी संस्थान, दुकान, काम्पलेक्स के स्वामियों की भी जिम्मेदारी है कि वे सुरक्षा मानक पूरे करें। तकनीक का इस्तेमाल करें लेकिन, उसके खतरों से भी आगाह रहें। उसके उपायों पर भी विचार करके समाधान खोज कर रखें। इस अग्निकांड में एक बात महत्वपूर्ण सामने आयी है वह यह कि जब आग लगी तो एनिमेशन सेंटर के बायोमेट्रिक से खुलने वाले दरवाजे आग के बाद स्वतः सील हो गए। इससे बच्चे बाहर नहीं निकल सके। इसके साथ ही कोचिंग चलाने वालों ने छत की तरफ जाने वाला दरवाजा भी लाक किया हुआ था। इससे छात्र छात्राएं छत की तरफ नहीं भाग सके, ताकि उन्हें सांस मिल सकती। ऐसी स्थिति में वे कमरे में ही लाक हो गए, कुछ छात्र बाथरूम में घुस गए। लेकिन आग और उसके धुंये ने 15 बच्चों की सांसें रोक दीं। कुछ बच्चों ने कोशिश करके बिडों के शीशे तोड़ लिये और वे साहस करके दूसरी मंजिल से नीचे कूद गए। इससे उन्हें चोटें लगीं, कई को गंभीर चोट लगी। फ्रेक्चर हुए लेकिन कुछ बच्चों की जान बच गई. ऐसे नौ छात्र ट्रामा सेंटर में भर्ती कराये गए। घटना स्थल का दृश्य इतना भयावह था कि उसे देखकर कोई भी संयत नहीं रह सका, सबकी आंखों में आंसू थे। अभिभावकों की चीख पुकारें और विलाप ने अत्यधिक कष्टकारी दृश्य उत्पन्न किया। अब सरकार ने चार अधिकारियों को निलंबित किया है। कुछ दोषियों की गिरफ्तारियां हुई हैं, लेकिन यह सरकारी कार्रवाई है जो होनी है , लेकिन वे जानें नहीं लौट सकतीं जो भविष्य की कल्पना संजो के इस कोचिंग सेंटर पर आयी थीं। सरकार प्रशासन और समाज सजग हो जाए और भविष्य के लिए कोई ऐसी व्यवस्था बना ले कि फिर किसी निर्दोष की जान न जाए।

Sarvesh Kumar Singh Senior Journalist, Lucknow Uttar Pradesh

Sarvesh Kumar Singh
Senior Journalist, Lucknow Uttar Pradesh

June 22, 2026

योग की महत्ता

Editorial 22 June 2026 Monday, Topic Inpotance of Yoga, by Sarvesh Kumar Singh Editor UP Web News

भारतीय ज्ञान परंपरा द्वारा प्रतिपादित योग ने 21 जून का दिन अमृत तुल्य निधि से आच्छादित किया। विश्व भर में बड़े ही उत्साह के साथ योग दिवस मनाया गया। भारत के कोने कोने में जहां योग दिवस की धूम रही, वहीं विश्व के सभी प्रमुख देशों की राजधानियों और शहरों में योग किया गया। पार्कों, क्लबों में योग की विभिन्न मुद्राओं के चित्र आज समाचार पत्रों, सोशल मीडिया में देखे जा सकते है। जर्मनी के बर्लिन और चीन के शंघाई जैसे शहरों में भी योग की गूंज सुनाई दी।

मानव जीवन के लिए योग की महत्ता को आज विश्व स्वीकार कर रहा है। स्वस्थ्य शरीर और शांत चित्त के लिए योग इतर कोई और श्रेष्ठ मार्ग नहीं है। यौगिक जीवन कर्मप्रधान व्यक्तिव का निर्माण करता है। योगी राज कृष्ण ने अपनी वाणी में कहा है, श्रीमद्भगदगीता में योग को कुशलता से किया जाने वाला कर्म कहा है। उन्होंने अर्जुन से कहा था “योग: कर्मसुकौशलम”। ध्यान योग की व्याख्या करते हुए सांख्य दर्शन के प्रतिपदक महर्षि कपिल ने बताया कि “ध्यान निर्विषयम मन:”। यानि कि मन के विषय रहित होने की स्थिति ध्यान योग है। इससे चित्त की एकाग्रता आती है। मन के संयम और चित्तवृत्तियां को नियंत्रित करने के लिए, महर्षि पतंजलि ने कहा “योगस्स  चित्तवृत्ति निरोध:”।

कल योग दिवस पर प्रधानमंत्री ने कोलकाता के रेडरोड पर योग किया। हजारों लोगों के बीच उन्होंने योग का संदेश भी दिया और सामूहिक योग में सम्मिलित हुए। इसके एक दिन पहले हुगली में उन्होंने योग के लिए बंगाल की देन का उल्लेख करते हुए स्वामी विवेकानंद, परमहंस योगानंद, रामकृष्ण परमहंस, लाहिड़ी महाराज का स्मरण किया। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी के ऐतिहासिक किला मैदान में योग किया।

योग की महत्ता जीवन को निरोग, दीर्घायु बनाने में सर्वोपरि है। इसीलिए इसकी स्वीकार्यता बढ़ रही है। प्रथम विश्व योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया। तब से निरंतर योग अपनाने वालों की विश्व संख्या बढ़ रही है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 11 दिसंबर 2014 को सर्वसम्मति से 21 जून का दिन विश्व योग दिवस घोषित किया था। यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ। जिसे हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 69बे अधिवेशन में प्रस्तुत किया था।

योग भारत के विश्व शांति और सर्वेभवन्तु सुखिन: के संदेश का शाश्वत, चिरंतर और निरंतर का ही प्रकटीकरण है।

Sarvesh Kumar Singh Senior Journalist, Lucknow Uttar Pradesh

Sarvesh Kumar Singh
Senior Journalist, Lucknow Uttar Pradesh

June 17, 2026

पाक अधिकृत कश्मीर में हस्तक्षेप की जरूरत

Editorial 17.06.2026 Sunday by Sarvesh Kumar Singh Editor UP Web News 

एक पखवाड़े से पाकिस्तान के बलात कब्जे वाला कश्मीर अशांत है। पुलिस और पाकिसनी रेंजरों की क्रूर और दमनात्मक कार्रवाई से अब तक 53 नागरिक मरे जा चुके है। दमन चक्र इसके बाद भी जारी है। कश्मीर के इस हिस्से के लोग जम्मू कश्मीर जॉइंट आवामी एक्शन कमेटी (जेकेजेएसी) के नेतृत्व में आंदोलनरत है। हम भारतवासी और हमारी सरकार का स्पष्ट मत है और यह तथ्यात्मक सच्चाई भी है कि संपूर्ण जम्मू कश्मीर, लद्दाख क्षेत्र भारत का अभिन्न अंग है। हम संयुक्त राष्ट्र महासभा में अनेक बार पाकिस्तान को इस विषय पर लताड़ चुके है। हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत के स्थाई प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने पाकिस्तान को फिर इस मुद्दे पर लताड़ा था। जब पाकिस्तान ने कश्मीर का राग अलाप दिया था।  भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पीओके में हो रहीं घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने हिंसा और दमन की निंदा की तथा खा अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ये सब देख रहा है।  ये बयान मात्र औपचारिकता है। वास्तव में पाक अधिकृत कश्मीर के नागरिकों को भारत से सक्रिय सहयोग की अपेक्षा है। उनकी उम्मीद की किरण सिर्फ भारत है। आखिर जब समूचा जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है तो वहां के नागरिक भी भारतीय है। उनकी रक्षा करना हमारा धर्म है। इस धर्म को निभाने के लिए हमें सक्रिय हस्तक्षेप करना चाहिए। 

पाकिस्तान इस क्षेत्र की शासन व्यवस्था बदलना चाहता है। वह इस इलाके की सरकार को हटाकर सीधे इस्लामाबाद का नियंत्रण चाहता है। एक तरह से पूरा शासन सैन्य सरकार के रूप में स्थापित करने के प्रयास में है। पाक अधिकृत कश्मीर बेहद गरीबी,बेरोजगारी की मार झेल रहा है। मूलभूत सुविधाओं का गंभीर अभाव है। पाकिस्तान ने इस 78 हजार वर्ग किमी के क्षेत्र पर कब्जा तो कर लिया पर इसका विकास नहीं किया। शिक्षा,सड़क,उद्योग सभी का अभाव है। इन मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर और जुलाई के चुनाव के विरोध में ज्वाइंट आवामी एक्शन कमेटी आंदोलनरत है। पाकिस्तान के कब्जे के बाद इस क्षेत्र के लिए ऐसा कानून बनाया गया, जिससे विधान सभा में बाहरी हस्तक्षेप बना रहे। यहां की विधानसभा में 45 सीटे है इन्हें 12 शरणार्थियों के लिए आरक्षित है। इन सीटों पर मनोनयन करके पाकिस्तान सरकार अन्य प्रांतों और गैर कश्मीरियों को घुसा देती है। इससे यहां के लोगों में भारी आक्रोश है। आंदोलन का एक मुख्य मुद्दा ये भी है। 

जम्मू कश्मीर जॉइंट आवामी एक्शन कमेटी पर पाकिस्तान ने प्रतिबंध लगा दिया है। इसे आतंकवाद विरोधी कानून में प्रतिबंधित किया है। इस संगठन ने गत मंगलवार को लॉक डाउन का आह्वान किया था। इसके एक दिन पहले 8 जून को ही पुलिस ने रावलकोट में प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग कर दी, जिससे 11 लोग मौके पर ही मारे गए और 50 लोग घायल हुए। अभी तक एक सप्ताह में 53 निर्दोष लोग पुलिस ने मार दिए हैं। पिछले साल अक्टूबर 2025 में प्रदर्शन में 6 लोग मारे गए। मई 2924 में लांग मार्च के दौरान भी पुलिस ने गोली चलाई इसमें 3 लोगों की मृत्यु हुई। पाकिस्तान के सुरक्षा बल कश्मीरियों को विदेशी मानकर उनका जनसंहार कर रहे है। उन्हें उनके जान मॉल से कोई सहानुभूति नहीं है। क्योंकि वे मानते है कि ये सब भारतीय ही है।

ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है। अत: पाक अधिकृत कश्मीर के भारतीय नागरिकों को नैतिक समर्थन के साथ साथ, प्रत्यक्ष और सार्थक समर्थन भी दिया जाय। आवश्यकता सीधे हस्तक्षेप कर अपना कश्मीर वापस लेने की है। 

June 15, 2026

The Sangh’s Advice on Dialogue with Pakistan

Dr Mohan Bhagwat, Sar Sanghchalak RSS

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डा मोहन भागवत

Editorial 15.06.2026 Monday, by Sarvesh Kumar Singh Editor UP Web News

The Sarsanghchalak (Chief) of the Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS), Dr. Mohan Bhagwat, has advised maintaining a dialogue with Pakistan. He gave this advice on Sunday during the Sangh’s Centenary Dialogue program organized in Thiruvananthapuram (Keralam). Dr. Mohan Bhagwat is the second functionary of the Sangh to advise having talks with Pakistan. Before this, the second highest-ranking senior leader and Sarkaryavah (General Secretary) of the Sangh, Dattatreya Hosabale, had also given similar advice. Similar statements coming from two top leaders of the Sangh have sparked a new debate.

However, the statements of both Sangh leaders are based on the perception that the public in both India and Pakistan has begun to believe that the partition of India was a historical mistake. Both Hindus and Muslims had to bear the brunt of it. If India were united today, the Muslims of Pakistan would not be facing the hardships they are confronting now. The Sangh chief’s statement is in that very context.

Nowadays, due to the increasing influence and prevalence of social media, ideas from across the border are reaching here through videos, podcasts, and various mediums. In these, many Pakistani journalists, thinkers, intellectuals, social activists, and even some politicians can be heard expressing the view that partition was a mistake.

It has often been heard in podcasts that the two-nation theory has failed. They also cite the example of Bangladesh in support of this. They ask: if Muslims are one nation, why couldn’t they keep the Bengali Muslims together, and why is there a conflict with the Baloch people? Why is there a clash with Afghanistan? After all, they are all Muslims.

On the other hand, some podcasts say that Jinnah adopted the two-nation theory in 1940 out of personal stubbornness. Before that, he was a proponent of Hindu-Muslim unity. Just two days ago, a Pakistani podcaster and writer said that when partition took place, 21 percent Hindus were left in the region that became West Pakistan, and there were 28 percent Hindus in East Pakistan. Meanwhile, there were 13 percent Muslims in India. Today, the situation is such that there are 1.7 percent Hindus in Pakistan and 7 percent in Bangladesh. Meanwhile, Muslims in India increased from 13 percent to 20 percent. This means the two-nation theory has failed because Muslims have grown in number in India. On the contrary, we [in Pakistan] killed or drove away the Hindus and Sikhs. This makes it clear that Hindus and Muslims are living together in India.

Another thought growing rapidly in Pakistan is: why are we associating ourselves with Arabic and foreign invaders when our ancestors were those who fought against Muhammad bin Qasim and Alexander? We should associate ourselves with Raja Dahir and Porus.

These are some of the facts giving rise to new thinking in a changing environment. In light of these very facts, first Dattatreya Hosabale and now Dr. Mohan Bhagwat have advised dialoguing with the people of Pakistan. Here, he has also clarified that the dialogue should not be with the people in government, but with the public there. At the same time, he described the Government of India’s foreign policy as the policy of the Sangh.

But what is highly significant is that Dr. Mohan Bhagwat has given this advice at a time when ‘Operation Sindoor’ is underway. The government has not yet formally announced its conclusion. Overall, Bhagwat Ji’s statement is bold and timely. It should be understood in the exact context in which he expressed it.

पाकिस्तान से संवाद की संघ की सलाह

DR MOHAN BHAGWAT SRSANGHCHALAK RSS

Editorial 15.06.2026 Monday, by Sarvesh Kumar Singh Editor UP Web News

संपादकीय / सर्वेश कुमार सिंह

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ RSS के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत ने पाकिस्तान से संवाद बनाए रखने की सलाह दी है। उन्होंने ये सलाह रविवार को तिरुवनंतपुरम (केरलम) में आयोजित संघ के शताब्दी संवाद कार्यक्रम में दी। डा मोहन भागवत संघ के दूसरे पदाधिकारी है,जिन्होंने पाकिस्तान के साथ बातचीत का परामर्श दिया है। इसके पहले संघ के दूसरे नंबर के वरिष्ठ और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने भी ऐसी ही सलाह दी थी। संघ के दो प्रमुख नेताओं की ओर से एक जैसा बयान आने से नई बहस छिड़ गई है। हालांकि संघ के दोनों नेताओं का बयान उस धारणा पर आधारित है कि भारत और पाकिस्तान की जनता दोनों ये मानने लगे हैं कि भारत विभाजन एक ऐतिहासिक भूल थी। इसका खामियाजा हिन्दू और मुसलमान दोनों को उठाना पड़ा। आज अगर भारत संयुक्त होता तो पाकिस्तान के मुसलमानों के सामने वे दुश्वारियां नहीं होती,जिनका वे सामना कर रहे है।

संघ प्रमुख का बयान उसी संदर्भ में है। आजकल सोशल मीडिया का प्रभाव और प्रचलन बढ़ने से सीमा पार के विचार वीडियो, पॉडकास्ट और विभिन्न माध्यमों से यहां तक पहुंच रहे हैं। इनमें पाकिस्तान के अनेक पत्रकार, विचारक, बुद्धिजीवी और सामाजिक कार्यकर्ता, कुछ राजनीतिज्ञ भी ये विचार व्यक्त करते सुने जा सकते है कि विभाजन भूल थी। कई बार पॉडकास्ट में सुना गया कि द्विराष्ट्र ( टु नेशन थ्योरी) फेल हो गई। वे इसके पक्ष में बांग्लादेश का उदाहरण भी देते है। वे कहते है कि मुसलमान एक राष्ट्र है तो बंगाली मुसलमानों को साथ क्यों नहीं रख सके, बलूचों से संघर्ष क्यों हो रहा है? अफ़ग़ानिस्तान के साथ टकराव क्यों है? ये सब तो मुसलमान है। उधर कुछ पॉडकास्ट में कहा जा रहा है कि जिन्ना ने अपनी व्यक्तिगत जिद में टू नेशन थ्योरी को 1940 में अपनाया। उसके पहले वे हिन्दू मुस्लिम एकता के पक्षधर थे। दो दिन पहले ही पाकिस्तान के एक पॉडकास्टर और लेखक ने कहा कि जब विभाजन हुआ तो पश्चिम पाकिस्तान के हिस्से में वाले क्षेत्र में 21 प्रतिशत हिन्दू रह गए थे, और पूर्वी पाकिस्तान में 28 प्रतिशत हिन्दू थे। जबकि भारत में 13 प्रतिशत मुसलमान थे। आज स्थिति ये है कि पाकिस्तान में 1.7 प्रतिशत और बांग्लादेश में 7 प्रतिशत हिन्दू है। जबकि भारत में मुसलमान 13 प्रतिशत से बढ़कर 20 प्रतिशत हो गए। इसका मतलब टू नेशन थ्योरी फेल है। क्योंकि भारत में तो मुसलमान बढ़ गए। अलबत्ता हमने हिंदुओं और सिखों को मार दिया या भगा दिया। इससे स्पष्ट है कि भारत में हिंदू मुसलमान साथ रह रहे है। पाकिस्तान में एक विचार और तेजी से बढ़ रहा है कि हम अरबी और विदेशी हमलावरों से खुद को क्यों जोड़ रहे है जबकि हमारे पूर्वज तो वे थे जो मुहम्मद बिन कासिम, और सिकंदर से लड़े थे। हमें तो खुद को राजा दाहिर, पोरस से जोड़ना चाहिए।

ये कुछ ऐसे तथ्य है जो बदलते परिवेश में नई सोच को जन्म दे रहे है। इन्हीं तथ्यों के आलोक में पहले दत्तात्रेय होसबाले और अब डा मोहन भागवत ने पाकिस्तान के लोगों से संवाद की सलाह दी है। यहां उन्होंने ये भी स्पष्ट किया है कि संवाद शासन के लोगों से नहीं बल्कि वहां की जनता से होना चाहिए। साथ ही उन्होंने भारत सरकार की विदेश नीति को ही संघ की नीति बताया है। लेकिन अत्यधिक महत्वपूर्ण यह है कि डा मोहन भागवत ने ये सलाह ऐसे समय दी है जब ऑपरेशन सिंदूर जारी है। अभी सरकार ने इसकी समाप्ति की औपचारिक घोषणा नहीं की है । कुल मिलकर भागवत जी का बयान साहसिक और सामयिक है। इसको उसी संदर्भ में समझना चाहिए जिस संदर्भ में उन्होंने व्यक्त किया है।

Editorial / Sarvesh Kumar Singh

The Sangh’s Advice on Dialogue with Pakistan

The Sarsanghchalak (Chief) of the Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS), Dr. Mohan Bhagwat, has advised maintaining a dialogue with Pakistan. He gave this advice on Sunday during the Sangh’s Centenary Dialogue program organized in Thiruvananthapuram (Keralam). Dr. Mohan Bhagwat is the second functionary of the Sangh to advise having talks with Pakistan. Before this, the second highest-ranking senior leader and Sarkaryavah (General Secretary) of the Sangh, Dattatreya Hosabale, had also given similar advice. Similar statements coming from two top leaders of the Sangh have sparked a new debate.

However, the statements of both Sangh leaders are based on the perception that the public in both India and Pakistan has begun to believe that the partition of India was a historical mistake. Both Hindus and Muslims had to bear the brunt of it. If India were united today, the Muslims of Pakistan would not be facing the hardships they are confronting now. The Sangh chief’s statement is in that very context.

Nowadays, due to the increasing influence and prevalence of social media, ideas from across the border are reaching here through videos, podcasts, and various mediums. In these, many Pakistani journalists, thinkers, intellectuals, social activists, and even some politicians can be heard expressing the view that partition was a mistake.

It has often been heard in podcasts that the two-nation theory has failed. They also cite the example of Bangladesh in support of this. They ask: if Muslims are one nation, why couldn’t they keep the Bengali Muslims together, and why is there a conflict with the Baloch people? Why is there a clash with Afghanistan? After all, they are all Muslims.

On the other hand, some podcasts say that Jinnah adopted the two-nation theory in 1940 out of personal stubbornness. Before that, he was a proponent of Hindu-Muslim unity. Just two days ago, a Pakistani podcaster and writer said that when partition took place, 21 percent Hindus were left in the region that became West Pakistan, and there were 28 percent Hindus in East Pakistan. Meanwhile, there were 13 percent Muslims in India. Today, the situation is such that there are 1.7 percent Hindus in Pakistan and 7 percent in Bangladesh. Meanwhile, Muslims in India increased from 13 percent to 20 percent. This means the two-nation theory has failed because Muslims have grown in number in India. On the contrary, we [in Pakistan] killed or drove away the Hindus and Sikhs. This makes it clear that Hindus and Muslims are living together in India.

Another thought growing rapidly in Pakistan is: why are we associating ourselves with Arabic and foreign invaders when our ancestors were those who fought against Muhammad bin Qasim and Alexander? We should associate ourselves with Raja Dahir and Porus.

These are some of the facts giving rise to new thinking in a changing environment. In light of these very facts, first Dattatreya Hosabale and now Dr. Mohan Bhagwat have advised dialoguing with the people of Pakistan. Here, he has also clarified that the dialogue should not be with the people in government, but with the public there. At the same time, he described the Government of India’s foreign policy as the policy of the Sangh.

But what is highly significant is that Dr. Mohan Bhagwat has given this advice at a time when ‘Operation Sindoor’ is underway. The government has not yet formally announced its conclusion. Overall, Bhagwat Ji’s statement is bold and timely. It should be understood in the exact context in which he expressed it.

Sarvesh Kumar Singh Senior Journalist, Lucknow Uttar Pradesh

Sarvesh Kumar Singh
Senior Journalist, Lucknow Uttar Pradesh

« Newer PostsOlder Posts »