Web News

www.upwebnews.com

एटा में जमीन विवाद में युवक को पीट-पीटकर किया अधमरा, पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़कर भेजा जेल

September 18, 2026

एटा में जमीन विवाद में युवक को पीट-पीटकर किया अधमरा, पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़कर भेजा जेल

एटा 18 सितंबर उप्रससे। जनपद में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोप में तीन आरोपी मुकेश पुत्र ब्रजबासी, हीरालाल पुत्र तेज सिंह और योगेश पुत्र खेमकरण उर्फ झंडू को गिरफ्तार किया है। इन सभी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

दरअसल, 30 अगस्त को कमलेंद्र पुत्र महाराज सिंह ने कोतवाली देहात में लिखित शिकायत दी थी कि वह और उसके परिजन घर पर बैठे थे, तभी आरोपियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया था. इस मारपीट की घटना में दोनों पक्षों के 8 लोग घायल हुए थे।
इस मारपीट में श्यामपाल (36) की मौत हो गई थी. पुलिस ने तीनों आरोपियों को ककेहरा बाईपास पुल के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की थी. तभी से आरोपी फरार चल रहे थे। अब पुलिस ने इन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

September 16, 2026

एटा में मां के दूसरे रिश्ते से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कमरे में लटका मिला शव

एटा 16 सितंबर उप्रससे। जनपद के जसरथपुर थाना क्षेत्र में आज बुधवार दोपहर करीब 11:30 बजे युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना की वजह पारिवारिक कलह मानी जा रही है।

पुलिस ने बताया अभय प्रताप सिंह (20) ने घर के पास फांसी लगाकर आत्महत्या की। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ पुलिस आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है।

जसरथपुर थाना प्रभारी सुबोध कुमार उपाध्याय ने बताया कि ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार अभय की मां करीब 14 साल पहले सराय अगहत निवासी बृजवीर सिंह से शादी के बाद राहुल बाबा के साथ रहने लगी थीं। राहुल बाबा अभय के जैविक पिता नहीं थे। पुलिस के मुताबिक, उसके जैविक पिता बृजवीर सिंह बताए गए हैं। राहुल बाबा के किसी अन्य महिला से संबंध होने की बात को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। इसी पारिवारिक कलह के कारण अभय तनाव में था। हालांकि पुलिस अभी घटना के पीछे की पूरी वजह की जांच कर रही है और परिवार के लोगों से भी जानकारी ली जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट और पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य है। पुलिस आत्महत्या से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

September 14, 2026

एटा में पति से कहासुनी के बाद विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

एटा 10 सितंबर उप्रससे। जनपद में जलेसर थाना क्षेत्र के सराय खानम मोहल्ले में गुरुवार को पति से कहासुनी के बाद 32 वर्षीय पूनम ने अपने अधूरे मकान में बल्ली पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

परिजनों ने बताया कि पति से कहासुनी के बाद 32 वर्षीय पूनम पत्नी संजय निवासी सराय खानम ने अपने अधूरे मकान में बल्ली से लटककर जान दे दी। पूनम की शादी करीब 10 साल पहले हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। उसके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा राज करीब 9 साल का है, जबकि छोटा बेटा प्रेम करीब 5 साल का है।
घटना की सूचना मिलते ही जलेसर पुलिस मौके पर पहुंची। क्षेत्राधिकारी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भी फील्ड यूनिट के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने मौके का बारीकी से निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया।

क्षेत्राधिकारी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के बीच कुछ कहासुनी हुई थी। इसके बाद महिला ने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।

एटा में आपसी कहासुनी के बाद मां-बेटे को घर में घुसकर लाठी-डंडों से पीटा, रिपोर्ट दर्ज

एटा 10 सितंबर उप्रससे। जनपद में जलेसर थाना क्षेत्र के मुड़ई गांव में दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी ने रुद्र रूप ले लिया और मारपीट हो गई। कुछ लोगों ने घर में घुसकर मां-बेटे को जमकर लाठी-डंडों से पीटा, जिसमें वे घायल हो गए।

पीड़ित तरुण कुमार ने जलेसर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों ने उन पर और उनकी मां पर हमला किया। इस हमले में उनकी मां को गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। घायल महिला को इलाज और मेडिकल जांच के लिए जलेसर के जनेश्वर अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद, गंभीर चोटों के कारण डॉक्टरों ने महिला को बड़े अस्पताल रेफर कर दिया।

जलेसर थाना प्रभारी अखिलेश दीक्षित ने बताया कि दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट हुई, जिसमें महिला को चोटें आईं। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। लिखित शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

September 9, 2026

एटा में शटरिंग लगाते समय मजदूर को लगा करंट, हालत गंभीर

एटा 09 सितंबर उप्रससे। जनपद में निधौली कलां थाना क्षेत्र के गांव बादामपुर में शटरिंग का काम करते समय मजदूर करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद उसे एटा जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए आगरा रेफर कर दिया।

गांव धोलेश्वर के रहने वाले संतोष शटरिंग का काम करते हैं। बुधवार को वे गांव बादामपुर में शटरिंग का काम करने गए थे। काम के दौरान अचानक संतोष करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से संतोष गंभीर रूप से झुलस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से संतोष को एटा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे की खबर मिलने के बाद परिवार के लोग सदमे में हैं।

« Newer Posts — Older Posts »