VIKAS GUPTA
PRATAPGARH UP
प्रतापगढ़, 28 जून 2026, ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसपी दीपक भूकर के नेतृत्व में नगर कोतवाली इलाके में चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों में भाजपा के पूर्व नगर मंत्री दीपांशु सिंह और रतन केसरवानी शामिल हैं। दोनों के पास से 100 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 10 से 15 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस का बयान
ऑपरेशन प्रहार के तहत जिले में नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। आज चेकिंग के दौरान दीपांशु सिंह और रतन केसरवानी को 100 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा गया है। बरामद स्मैक की कीमत 10 से 15 लाख के बीच है। दोनों आरोपियों के नेटवर्क और अन्य साथियों की जांच की जा रही है। प्रतापगढ़ पुलिस नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।”
