Mainpuri News Posted on 19.06.2026 Friday Time 07
मैनपुरी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी ने गुरुवार को आयोजित बैठक में कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में योग दिवस मनाया जाए, जिसमें अधिक से अधिक संख्या में ग्रामवासी उपस्थित हों।
विकास भवन में आयोजित बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश कुमार बघेल ने कहा कि 21 जून को योग दिवस ग्राम के अमृत सरोवर के पास या पंचायत सचिवालय परिसर में आयोजित होगा। 20 जून को सभी ग्रामों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा।अभियान के दौरान विशेष रूप से योग स्थल के लिए चयनित स्थल की सफाई का कार्य होगा। इस वर्ष के योग दिवस की थीम है”स्वस्थ आयु के लिए योग” उन्होंने बैठक में बताया कि सभी पंचायत सचिव प्रधानमंत्री का प्रधानों के नाम पत्र की प्रति प्रधानों को उपलब्ध करा दें। सोशल मीडिया के विभागीय एकाउंट पर पंचायत सहायक योग दिवस से सम्बंधित गतिविधियों को पोस्ट करेंगे।योग दिवस में भाग लेने वाले प्रतिभागी टोल फ्री नम्बर 1800- 315- 7008 पर रजिस्ट्रेशन कराकर आयुष मंत्रालय के योग प्रमाणन बोर्ड द्वारा योग मित्र स्वयं सेवक प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी ने विभागीय कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए सहायक विकास अधिकारी पंचायत को निर्देशित किया कि प्रत्येक ग्राम में शौचालय के पात्र लाभार्थियों की सूची एक सप्ताह में तैयार कर ली जाये। कूड़ा संग्रहण केंद्र और सामुदायिक शौचालय का नियमित संचालन हो। रेट्रोफिटिंग का कार्य 15 दिन में पूर्ण कर लिया जाए। हमारी तलैय्या अभियान में चिन्हित तालाबों पर काम कराकर उन्हें मॉडल घोषित किया जाए। 15 वें वित्त और राज्य वित्त के अपूर्ण काम पूर्ण करा लिए जाएं। बैठक में जिला समन्यवक नीरज शर्मा, राजकुमार, फ़राज, जिला परियोजना प्रबंधक अजय विक्रम, प्रभा अवस्थी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत मनोज प्रभाकर, अरविंद, राजवीर, जयकुमार सक्सेना, नरेंद्र यादव, रामकुमार यादव, भवानी सिंह, अनिल मिश्रा, अमित कुलश्रेष्ठ, सहित खण्ड प्रेरक शशी बाला, अनुपम पाल, अमरदीप, सुनीलम, कर्मवीर, आशू, सुनीता गौतम, पूनम व कम्प्यूटर आपरेटर मौजूद रहे।

