Web News

www.upwebnews.com

पुलिस की बड़ी कार्रवाई,अवैध असलहे के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार

May 15, 2026

पुलिस की बड़ी कार्रवाई,अवैध असलहे के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार

मैनपुरी( उप्र समाचार सेवा)। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कुरावली थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर एक शातिर अभियुक्त को अवैध असलहे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया अभियुक्त पूर्व में भी कई गंभीर मामलों में संलिप्त रहा है।शुक्रवार, 15 मई 2026 को थाना कुरावली पुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर धीरोर रोड नहर पुल से गैलानाथ पुल की ओर जाने वाली पटरी पर दबिश दी। वहां से करन पुत्र अनिल उर्फ लच्छू निवासी गिहार कॉलोनी थाना कुरावली को हिरासत में लिया गया। तलाशी लेने पर अभियुक्त के पास से 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
 गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने डीजीपी उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में संचालित यक्ष ऐप के माध्यम से अभियुक्त के नाम और पते की तस्दीक की, तो उसकी पूरी आपराधिक कुंडली सामने आ गई। पुलिस के अनुसार, इस डिजिटल प्लेटफॉर्म ने अपराधी की पहचान सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।