Posted on 12.05.2026 Time 06.02 PM Tuesday, Mahoba, SP MP Satendra Singh Lodhi, FIR, UP Samachar Sewa
महोबा, 12 मई 2026, प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने पर समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है।
सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। बीते रोज प्रधानमंत्री पर अमर्यादित टिप्पणी करने पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी स्मार्ट मीटर सहित 11 सूत्रीय जनसमस्याओं को लेकर ज्ञापन देने पहुँचे थे कलेक्ट्रेट। वहां मीडिया से बातचीत में उन्होंने पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी की। बीजेपी मीडिया प्रभारी सतेन्द्र गुप्ता की तहरीर पर सहस्र कोतवाली में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
महोबा-हमीरपुर-तिंदवारी लोकसभा क्षेत्र से सपा सांसद है अजेंद्र सिंह लोधी।

