मैनपुरी। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की। यह अभियान पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में संचालित किया गया।
अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर/यातायात अरुण कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक यातायात दीपशिखा सिंह तथा यातायात प्रभारी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने शहर के विभिन्न स्थानों पर वाहनों की सघन जांच की। इस दौरान आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया।
चेकिंग के दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर लगे बुलेट वाहनों पर विशेष नजर रखी गई और वाहन चालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि ऐसे साइलेंसर का प्रयोग न करें। साथ ही बिना हेलमेट और तीन सवारी चलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 40 चालान किए गए। अभियान के अंतर्गत विभिन्न धाराओं में कुल 125 चालान किए गए। इसमें 5,000 हजार नकद समन शुल्क वसूल किया गया, जबकि कुल 5 लाख 40,000 हजार का जुर्माना निर्धारित किया गया। यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें, जिससे सड़क हादसों में कमी लाई जा सके।
