Posted on 05.05.2026 Time 07.28 PM
बरेली में महिला का जिम में हुआ शोषण
बरेली, 05 मई 26, एक जिम में महिला को प्रीवर्कआउट ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया और शारीरिक शोषण किया। पुलिस ने दो जिम संचालकों को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोप है कि जिम संचालकों ने वीडियो डिलीट करने के नाम पर मांगे रुपये। पीड़िता ने SSP अनुराग आर्य से शिकायत की। इसके बाद मामला दर्ज किया गया। मामले के आरोपी 2 जिम संचालक गिरफ्तार कर लिए गए है।
पुलिस ने अकरम और आलम गिरफ्तार किया है। इनसे 10 हजार नगद, 9 शक्तिवर्धक शीशी, 6 इंजेक्शन, पेन ड्राइव 2 मोबाईल फोन जब्त किए गए है।
कोतवाली क्षेत्र के अल्टीमेट फिटनेस जिम से दोनों को अरेस्ट किया गया है।
