Santosh Kumar Singh Gorakhpur
03/05/2026
हिंदू सुरक्षा सेवा संघ ने माँ काली से की प्रार्थना
गोरखपुर। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले आज गोरखपुर में सनातनी सरकार की कामना के साथ धार्मिक अनुष्ठान किया गया। हिंदू सुरक्षा सेवा संघ की महानगर इकाई ने गोलघर स्थित काली मंदिर में ‘सनातन विजय हवन’ का आयोजन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां देकर बंगाल में ‘भगवा सरकार’ बनने की प्रार्थना की।
जितेंद्र वर्मा ‘पल्लू’
कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे प्रदेश प्रभारी जिेंद्र वर्मा पल्लू (एडवोकेट) ने ममता सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ दशक से बंगाल की धरती पर सनातनियों के खिलाफ अत्याचार और जुल्म का माहौल बनाया गया है। इस बार के चुनाव परिणाम ममता बनर्जी के ‘सनातन विरोधी’ शासन को माकूल जवाब देंगे। बंगाल की पहचान स्वामी विवेकानंद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और माँ जगत जननी काली की पूजा से है। हम चाहते हैं कि वह गौरवमयी पहचान फिर से स्थापित हो।
गुंडाराज के खात्मे की कामना
हवन के माध्यम से संघ के कार्यकर्ताओं ने मां काली के समक्ष यह संकल्प दोहराया कि बंगाल की धरती से अराजक तत्वों और गुंडों का सफाया हो, ताकि वहां रहने वाले हिंदू सुरक्षित महसूस कर सकें। कार्यकर्ताओं का विश्वास है कि कल आने वाले चुनाव परिणाम राज्य में पूर्ण बहुमत की सनातनी सरकार का मार्ग प्रशस्त करेंगे।
इस विजय हवन कार्यक्रम में मुख्य रूप से आकाश यादव, आलोक गोस्वामी, श्री प्रकाश पांडे,उमेष वर्मा, सुधीर यादव, सुनील गुप्ता,अजय गुप्ता, विपुल कुमार और अन्य दर्जनों सदस्य उपस्थित रहे।

