Web News

www.upwebnews.com

दरोगा बनकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार रुपये बरामद*

April 8, 2026

दरोगा बनकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार रुपये बरामद*

Santosh Kumar Singh
Gorakhpur
08/04/2026

*रास्ते में झांसा देकर ले उड़ा था पैसों से भरा झोला, पुलिस ने किया खुलासा*

गोरखपुर। थाना कैण्ट पुलिस ने धोखाधड़ी कर चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 हजार रुपये बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार थाना कैण्ट पर पंजीकृत मु0अ0सं0 164/2026 धारा 318(4), 303(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त विक्की बासफोड़ को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से धोखे से चोरी किए गए 20,000 रुपये बरामद किए गए हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी भी की गई है।
घटना के संबंध में बताया गया कि 06 अप्रैल 2026 को वादी बैंक से 20,000 रुपये निकालकर घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में आरोपी ने खुद को दरोगा बताकर वादी को झांसे में लिया और उसका पैसों से भरा झोला लेकर फरार हो गया। इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कैण्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्त विक्की बासफोड़ पुत्र विरेन्द्र बासफोड़ निवासी जटेपुर उत्तरी हुमायूंपुर थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस का कहना है कि जनपद में धोखाधड़ी व अन्य अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।