राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का मथुरा आगमन, कैंट हेलीपैड पर भव्य स्वागत : : UP News | UP Web News

Web News

www.upwebnews.com

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का मथुरा आगमन, कैंट हेलीपैड पर भव्य स्वागत

March 19, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का मथुरा आगमन, कैंट हेलीपैड पर भव्य स्वागत

मथुरा,  कैंट हेलीपैड पर गुरुवार को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आगमन हुआ। उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारियां की गई थीं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखने को मिले।
कैंट हेलीपैड पर राष्ट्रपति का स्वागत उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा किया गया। इस अवसर पर गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, प्रभारी मंत्री एवं राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बेसिक शिक्षा विभाग संदीप सिंह, राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह तथा मथुरा-वृंदावन नगर निगम के महापौर विनोद अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त लेफ्टिनेंट जनरल वी. हरिहरन, अपर पुलिस महानिदेशक आगरा अनुपम कुलश्रेष्ठ, मंडलायुक्त आगरा नगेन्द्र प्रताप, ग्रुप कैप्टन शिवम मनचंदा, जिलाधिकारी मथुरा चंद्र प्रकाश सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा श्लोक कुमार सहित प्रशासनिक एवं सैन्य अधिकारियों ने भी राष्ट्रपति का गर्मजोशी से स्वागत किया।
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।