राष्ट्रपति 19 को अयोधा और मथुरा जाएंगी : : UP News | UP Web News

Web News

www.upwebnews.com

राष्ट्रपति 19 को अयोधा और मथुरा जाएंगी

March 18, 2026

राष्ट्रपति 19 को अयोधा और मथुरा जाएंगी

नई दिल्ली 18 मार्च 2026, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से उत्तर प्रदेश के तीन दिन के दौरे पर रहेंगी। वे अयोध और मथुरा जाएंगी। राष्ट्रपति कल अयोध्या पहुंचेंगी और श्री राम जन्मभूमि मंदिर का दर्शन करेंगी। इसके बाद वे मथुरा-वृंदावन के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति शुक्रवार को वृंदावन स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के नंद किशोर सोमानी ऑन्कोलॉजी ब्लॉक का उद्घाटन करेंगी। वे इस्कॉन मंदिर भी जाएंगी।

उनके अयोध्या और मथुरा दौरे के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं।