Posted on 17.03.2026 Tuesday, Time 07.13 PM
मैनपुरी 17 मार्च 2026 (उप्र समाचार सेवा)। किशनी मैनपुरी मार्ग पर गांव डांडेहार के सामने अज्ञात डम्फर ने बाइक सवार के टक्कर मार दी।जिससे दम्पति की मौके पर ही मौत हो गयी।स्थानीय लोगों ने रास्ते से निकल रहे दूसरे डम्फर को मार्ग पर ही खड़ा कर जाम लगा दिया।जाम खुलवाने गयी पुलिस से स्थानीय लोगों ने जमकर नोकझोंक व धक्का मुक्की कर दी। एक घण्टे बाद जाम खुलवाया जा सका।लेकिन शव उनके परिजनों के आने तक नही उठने दिए।
मंगलवार को सुबह किशनी की ओर से अपनी बहन के यहां जा रहे दम्पति ध्रुव 45 पुत्र ज्ञानी चौहान व संतोषी देवी 43 निवासी नगरिया थाना भरथना इटावा बाइक से अपनी बहन सतोसे अलीगंज एटा के यहां जा रहे थे।10.30 बजे मैनपुरी की ओर से आ रहे डम्फर ने बाइक में टक्कर मार दी।स्थानीय लोगो ने जाम लगा दिया ।सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह मौके पर पहुंच गए और जाम खुलवाने व शव उठाने का प्रयास किया।स्थानीय लोग भड़क गए जमकर पुलिस से नोकझोंक कर धक्का मुक्की की । एक घण्टे जाम लगने के बाद में काफी समझाने पर जाम खोला जा सका।मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव को भाजपा नेता राहुल राठौर के कहने पर भी नही उठने दिया।
