सड़क दुघर्टना।
–दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा
Post on 16.3.26
Monday, Moradabad
Rajesh Bhatia
मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
दिल्ली लखनऊ नेशनल हाईवे (National Hiway) पर हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।
सोमवार सुबह 6 बजे सड़क हादसा हुआ। ईंटो से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में एक कार बेकाबू होकर घुस गई।
हाईवे पर मूंढापांडे थाने में मनकरा मोड़ के पास हुआ।रामपुर की दिशा से आती एक कार अपने आगे चल रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में जा घुसी ।
हादसा इतना भयानक था कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत कर घायलों को कार से निकाला। सभी घायलों को लेकर पुलिस तुरंत मूंढापांडे सीएचसी लेकर पहुंची पर डॉक्टर ने कार सवार 4 युवकों में से 3 को तत्काल मृत घोषित कर दिया। जबकि चौथे युवक को घायल अवस्था में तुरंत जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यहां भी उसके दम तोड़े जाने की सूचना है।
पुलिस का कहना है कि मरने वालों में से एक की पहचान उसकी जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर हुईं हैं। मृतक दयाल सिंह रावत पुत्र कुवंर पाल निवासी अपर माल बर्ड जयनिवास बीमिला कंपाउंड पालीवाल, नैनीताल के रूप में हुई है। अन्य घायल युवक यशदीप उत्तराखंड के हल्द्वानी का बताया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
