उप्रससे 21अगस्त
बस्ती।जनपद के थाना हरैया फायर स्टेशन की टीम द्वारा थाना परिसर में उपस्थित पुलिसकर्मियों को अग्निशमन सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। फायर स्टेशन टीम द्वारा आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों, आग के प्रकार के अनुसार अग्निशमन यंत्र के प्रयोग तथा आग को सुरक्षित तरीके से बुझाने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। टीम ने अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को आग लगने की घटना में घबराने के बजाय तत्काल आवश्यक सावधानी बरतने, आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने तथा समय रहते अग्निशमन विभाग को सूचना देने के संबंध में जागरूक किया गया।थाना प्रभारी हरैया संजय कुमार व पुलिस द्वारा फायर स्टेशन टीम का आभार व्यक्त करते हुए अग्निशमन सुरक्षा संबंधी जानकारी को उपयोगी एवं महत्वपूर्ण बताया गया।
जयन्त कुमार मिश्र संवाददाता
