Web News

www.upwebnews.com

Lakhimpur Kheri 15 लाख की अफीम के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार,स्विफ्ट कार सीज

June 3, 2026

Lakhimpur Kheri 15 लाख की अफीम के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार,स्विफ्ट कार सीज

निघासन खीरी।
कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए 3.024 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ 6 तस्करों को गिरफ्तार किया हैं।बरामद अफीम की अनुमानित कीमत भारतीय बाजार में लगभग 15 लाख रुपये तथा अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 60 लाख रुपये बताई जा रही हैं।पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक स्विफ्ट कार (UP 31 CU 1123) को भी कब्जे में लेकर कार्रवाई की हैं।पुलिस वरिष्ठ अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन,क्षेत्राधिकारी शिवम कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक निघासन अवधराज सिंह सेंगर के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत बड़ी कार्यवाही की पुलिस टीम ने वाहन की जांच के दौरान दो पैकेटों में रखी गई कुल 3.024 किलोग्राम अफीम बरामद की, जिसमें एक पैकेट का वजन 1.986 किलोग्राम तथा दूसरे का 1.038 किलोग्राम पाया गया।गिरफ्तार आरोपियों में सुबेग सिंह उर्फ काला (31), सारज सिंह (23), पारस सिंह (25), गुरनैब सिंह (25), देवेन्द्र सिंह (26) और अगरेज सिंह (50) शामिल हैं।सभी आरोपी थाना तिकुनिया क्षेत्र के विभिन्न गांवों के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ थाना निघासन में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया हैं।कुछ आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई हैं।
गिरफ्तार सभी अभियुक्तों पर आवश्यक विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया पुलिस का कहना हैं कि जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।इस दौरान पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अवधराज सिंह सेंगर, उपनिरीक्षक राजवीर सिंह, उपनिरीक्षक आदित्य कुमार यादव,कांस्टेबल प्रशांत तेवतिया,संजय यादव,सुरेन्द्र दुबे,कुलदीप,आशुतोष गुप्ता, गौरव सिंह एवं प्रभात सिंह मौजूद रहे।

सात फुट ऊंचे जाल में फंसी बाघ की राह, घंटों खेतों में भटकता रहा जंगल का राजा

वन विभाग में मचा हड़कंप,फार्म टांडा गांव के ग्रामीणों में दहशत का माहौल

बांकेगंज खीरी। दुधवा नेशनल पार्क के बफर जोन से एक रोमांचक और चिंताजनक मामला सामने आया है। वन रेंज भीरा क्षेत्र के फार्म टांडा गांव में एक बाघ जंगल की ओर लौटने का रास्ता तलाशते हुए घंटों तक खेतों में भटकता रहा। खेतों के चारों ओर लगे लगभग सात फुट ऊंचे जाल ने उसकी राह रोक दी, जिससे जंगल का राजा खुले खेतों में चक्कर काटने को मजबूर हो गया। घटनास्थल पर बाघ होने की सूचना पर बाघ को देखने के लिए उम्डाजन सैलाब

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाघ काफी देर तक खेतों के आसपास घूमता रहा और बाहर निकलने का रास्ता खोजता रहा। बाघ की मौजूदगी की खबर फैलते ही आसपास के गांवों में दहशत फैल गई। लोग अपने घरों में दुबक गए और खेतों की ओर जाने से परहेज करने लगे।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और पूरे क्षेत्र की निगरानी शुरू कर दी। अधिकारियों ने ग्रामीणों से सतर्क रहने तथा बाघ के करीब न जाने की अपील की। वन कर्मियों ने स्थिति पर लगातार नजर रखी ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

वन्यजीव विशेषज्ञों का मानना है कि भोजन और आवागमन के दौरान बाघ अक्सर बफर जोन क्षेत्रों में पहुंच जाते हैं, लेकिन खेतों में लगे ऊंचे जाल उनके प्राकृतिक मार्ग में बाधा बन रहे हैं। इससे न केवल वन्यजीवों को परेशानी होती है, बल्कि मानव-वन्यजीव संघर्ष का खतरा भी बढ़ जाता है।

फिलहाल बाघ के सुरक्षित जंगल की ओर लौटने को लेकर वन विभाग सतर्क है। खेतों में भटकते बाघ का वीडियो भी सामने आया है, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों की निगाहें अब वन विभाग की कार्रवाई पर टिकी हैं।

Lakhimpur Kheri औरंगाबाद-बरवर मार्ग पर कोयला लोड कर रहे मजदूरों को कार ने रौंदा

Posted on 03.06.2026 Time 08.34 PM , Lakhimpur Kheri, News Source UP Samachar Sewa

दो की मौत परिजनों ने लगाया जाम,मौके पर पहुंची पुलिस

मोहम्मदी-खीरी, 03 जून 2026, लखीमपुर खीरी जिले के मैगलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत औरंगाबाद-बरवर मार्ग पर चपरतला मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ दो दिन पूर्व पलटे एक कोयला लदे ट्रक से दूसरी गाड़ी में कोयला भर रहे मजदूरों को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित डिजायर कार ने रौंद दिया। इस भीषण हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर हाईवे जाम कर दिया।
जानकारी के अनुसार, मोहम्मदी खीरी के औरंगाबाद से बरवर रोड पर दो दिन पहले कोयले से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया था। उस पलटे हुए ट्रक से कोयला निकालकर दूसरे ट्रक में लादने के लिए मैगलगंज थाने के ग्राम रहजनिया से मजदूर बुलाए गए थे। मंगलवार की रात जब मजदूर कोयला लोड करने के काम में जुटे थे, तभी औरंगाबाद से बरवर की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित हो गई और सीधे कोयला भर रहे मजदूरों से जा टकराई।कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि कोयला लोड कर रहे मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में संदीप (उम्र लगभग 26 वर्ष), पुत्र तालेवर, निवासी रहजनिया (थाना मैगलगंज) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, उनके साथ काम कर रहे हरिओम (उम्र लगभग 28 वर्ष), पुत्र रामनाथ सहित अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई बाकी घायलों का इलाज जारी है।
संदीप की मौत की खबर मिलते ही रहजनिया गाँव के ग्रामीण और मृतक के परिजन भारी संख्या में मौके पर पहुँच गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने उचित मुआवजे और कार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की माँग को लेकर शव को बीच सड़क पर रखकर हाईवे जाम कर दिया। हाईवे जाम होने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए औरंगाबाद पुलिस चौकी और मैगलगंज थाना पुलिस भारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुँची। उच्चाधिकारियों (सीओ मितौली और इंस्पेक्टर मैगलगंज) ने आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाने और उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन देने का प्रयास शुरू कर दिया है। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है और मामले की जाँच की जा रही है।

June 2, 2026

सूने मकान से नकदी, जेवर, लैपटॉप और स्कूटी चोरी

हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र की ग्रीन वैली रमनपुर कॉलोनी में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर नकदी, जेवरात, लैपटॉप और स्कूटी चोरी कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।जानकारी के अनुसार ग्रीन वैली रमनपुर निवासी लक्ष्मण कुमार का परिवार किसी कार्य से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मकान के ताले काटकर घर में प्रवेश किया और अलमारी में रखे करीब 20 हजार रुपये नकद, चांदी के आभूषण, दो लैपटॉप तथा घर के बाहर खड़ी स्कूटी चोरी कर ली।घटना का पता तब चला जब परिवार वापस लौटा और घर का सामान बिखरा मिला। सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। पीड़ित ने थाना हाथरस गेट में तहरीर देकर चोरी गए सामान की बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके।

वन स्टॉप सेंटर में बड़ा झोल: बिना आदेश रह रही थी आंध्र प्रदेश की महिला

, निरीक्षण में खुली अव्यवस्थाओं की पोल
मैनपुरी 2 जून उप्रससे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निरीक्षण टीम ने वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण कर कई गंभीर अनियमितताओं का खुलासा किया है, जिससे सरकारी दावों की पोल खुलती दिखाई दे रही है। सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि आंध्र प्रदेश की एक महिला अपने शिशु के साथ बिना किसी लिखित आदेश के वन स्टॉप सेंटर में आश्रय लिए हुए मिली, जिसे समिति ने जांच का विषय बताते हुए गंभीर चिंता जताई है।
जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर गठित समिति के अध्यक्ष अपर जनपद न्यायाधीश विष्णु कुमार मिश्रा, सदस्य अपर जनपद न्यायाधीश कुलदीप सिंह तृतीय तथा सचिव नूतन चौहान ने मंगलवार को वन स्टॉप सेंटर का भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सेंटर की व्यवस्थाओं में कई खामियां उजागर हुईं निरीक्षण में सेंटर पर गैस चूल्हा तो मिला, लेकिन सिलेंडर नहीं था। वहीं फ्रिज भी खाली पाया गया। समिति ने इसे घोर आपत्तिजनक बताते हुए नाराजगी जताई। बताया गया कि आश्रित महिलाओं के भोजन के लिए बाहर से टिफिन मंगाया जाता है, लेकिन संबंधित रजिस्टर में यह तक दर्ज नहीं था कि टिफिन में क्या भोजन आता है और उसकी गुणवत्ता की जांच कौन करता है।
सेंटर प्रबंधन ने बताया कि वर्तमान में यहां कोई काउंसलर नियुक्त नहीं है। पूर्व में तैनात काउंसलर को जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। समिति ने इसे भी गंभीर कमी माना। निरीक्षण के समय पीएलवी सुमन गुप्ता अनुपस्थित मिलीं और बाद में पहुंचीं। समिति ने पाया कि उन्हें सेंटर में रह रही आंध्र प्रदेश की महिला और अन्य अव्यवस्थाओं की कोई जानकारी नहीं थी। इस पर उनसे स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए गए हैं।
« Newer PostsOlder Posts »