Web News

www.upwebnews.com

एटा में सोशल मीडिया पर भड़काऊ रील बनाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

March 23, 2026

एटा में सोशल मीडिया पर भड़काऊ रील बनाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

एटा 23 मार्च उप्रससे। जनपद के कस्बा मारहरा में पुलिस ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ रील बनाने और उसे पोस्ट करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह रील 21 मार्च 2026 को बनाई गई थी।

गिरफ्तार किए गए आरोपी उवैश पुत्र चांदमियां और शोएब आजम पुत्र हमीद हुसैन दोनों मारहरा थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक फिल्म के डायलॉग का इस्तेमाल करते हुए एक भड़काऊ रील बनाई थी और उसे सोशल मीडिया पर भी वायरल किया था। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। गिरफ्तारी के समय उपनिरीक्षक लालबहादुर सिंह, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार और पी.सी. होमगार्ड अरविन्द कुमार शामिल थे।

वंदे मातरम’ चौराहे की मांग कर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

एटा में शहीद दिवस पर विश्व हिंदू महासंघ

एटा 23 मार्च उप्रससे। जनपद में विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों ने एटा कलेक्ट्रेट पहुंचकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एक लिखित ज्ञापन सौंपा है। संगठन ने जिले के प्रत्येक चौराहे को ‘वंदे मातरम चौराहा’ घोषित करने की मांग उठाई है। यह मांग शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहादत दिवस के अवसर पर की गई।

संगठन के जिलाध्यक्ष उपेंद्र सिंह जादौन के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। इसे जिलाधिकारी कार्यालय में अतिरिक्त एसडीएम राजकुमार मौर्य को दिया गया। ज्ञापन में जिले के सभी चौराहों को ‘वंदे मातरम चौराहा’ नाम देने की अपील की गई है।

जिलाध्यक्ष उपेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि 23 मार्च 1931 को अंग्रेजों ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को फांसी दी थी। आज सोमवार को उनका 95वां शहादत दिवस है, जिसे शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम’ से देश भावना जागृत होती है, इसलिए चौराहों को यह नाम दिया जाना चाहिए।
ज्ञापन सौंपने वालों में अनिल कुमार, साहब की तस्वीर सिंह राजपूत, निशांत गौरव सिंह सिकरवार, कमलेश सिंह, अजय शर्मा, विवेक कुमार, अमन, बृजेश बर्थडे, आकाश कश्यप, जितेंद्र, विवेक गुप्ता, अजय गुप्ता और अनुराग कुमार सहित दर्जनों संगठन कार्यकर्ता मौजूद रहे।

March 22, 2026

एटा में शराब ठेके की कैंटीन में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

एटा 22 मार्च उप्रससे। जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित आगरा रोड पर एक देसी शराब के ठेके की कैंटीन में भीषण आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी इस आग में कैंटीन में रखा लाखों रुपये का फ्रिज और अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के बाद आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। धुएं का गुबार और आग की लपटें देखकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। धीरे-धीरे आग ने पूरी कैंटीन को अपनी चपेट में ले लिया।

अग्निशमन प्रभारी जितेंद्र कुमार चौरसिया ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली थी तुरंत फायर ब्रिगेड को मौके पर भेजा। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर नियंत्रण पाया। आग बुझाने के अभियान में फायरमैन निशांत शर्मा, जितेंद्र गुर्जर, अभय और जितिन चौधरी के साथ चालक सुखबीर गौतम भी शामिल थे।

March 21, 2026

एटा में रसोई गैस की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई

घरेलू सिलेंडर के व्यवसायिक प्रयोग पर होगी कड़ी कार्यवाही – जिला पूर्ति अधिकारी
एटा 21 मार्च उप्रससे। जनपद में रसोई गैस की कालाबाजारी पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आम उपभोक्ताओं को समय से गैस सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देशन में जिला पूर्ति विभाग पूर्ण सतर्कता एवं सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है।

शनिवार को जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पूर्ति निरीक्षकों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों की टीम द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, स्वीट शॉप एवं मैरिज होमों पर सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि कहीं भी घरेलू गैस सिलेंडर का प्रयोग व्यावसायिक गतिविधियों में न किया जा रहा हो। छापेमारी के दौरान अधिकांश प्रतिष्ठानों पर कमर्शियल गैस सिलेंडर का उपयोग पाया गया, जबकि कुछ स्थानों पर कोयला एवं लकड़ी के माध्यम से कार्य संचालित होते हुए पाया गया। अधिकारियों द्वारा सभी संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी स्थिति में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग व्यावसायिक कार्यों में न किया जाए।

जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता ने बताया कि यदि कोई भी व्यक्ति या प्रतिष्ठान घरेलू गैस सिलेंडर का दुरुपयोग करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत कठोर विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
उन्होंने यह भी बताया कि जनपद में गैस आपूर्ति की सतत निगरानी की जा रही है, डिमांड एवं आपूर्ति की एजेंसी पर जाकर नियमित जांच की जा रही है तथा आम उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी गैस एजेंसियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
जिला पूर्ति अधिकारी ने आमजन से अपील की है कि रिफिल बुकिंग के उपरांत एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर द्वारा होकर के माध्यम से होम डिलीवरी कर सिलेंडर पहुंचा जा रहा है गैस एजेंसी या उसके गोदाम के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगाये,यदि कहीं भी घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग या कालाबाजारी की सूचना प्राप्त हो, तो तत्काल संबंधित विभाग को अवगत कराएं, ताकि समय रहते प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

March 20, 2026

ग्राहक को लेकर दुकानदारों में मारपीट, घायल

एटा के बाबूगंज मार्केट में ग्राहकों को लेकर दुकानदारों में जमकर हुई मारपीट, 5 पर केस दर्ज

एटा 20 मार्च उप्रससे। शहर के बाबूगंज मार्केट में ग्राहकों को लेकर दो दुकानदारों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट हो गई। इस दौरान लाठी-डंडे भी चले, जिसमें एक पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

बाबूगंज स्थित कपड़े की दुकानों के मालिकों के बीच ग्राहकों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी बात पर एक बार फिर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते रुद्र रूप में बदल गयी। जिसमें समीर (20) पुत्र हबीब और शादाब (35) पुत्र असद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया।

घायल फैजल ने आरोप लगाया कि पड़ोसी दुकानदार अक्सर उनके ग्राहकों के साथ जबरदस्ती करते हैं और गाली-गलौज करते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी दुकान पर आने वाले ग्राहकों को जबरन खींचा जाता है और विरोध करने पर मारपीट की जाती है। फैजल के अनुसार, उनके कर्मचारियों के साथ भी बदसलूकी और मारपीट की गई है।

प्रेमपाल सिंह प्रभारी कोतवाली नगर ने बताया कि दोनों पक्ष दुकानदार हैं और किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ था। पुलिस ने आरोपी पक्ष के खिलाफ शांति भंग के आरोप में कार्रवाई की है। पांच नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

« Newer PostsOlder Posts »